विधायक राजीव गुंबर
UP Nikay Chunav 2023: यूपी के सहारनपुर से बीजेपी विधायक राजीव गुंबर ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को ‘योगी आदित्यनाथ सरकार की बड़ी उपलब्धि’ करार दिया है. विधायक राजीव गुंबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कथित तौर उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ऊपर भेजा दिया ना हमने, अतीक को ऊपर पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया? अब सहारनपुर के गुंडों की बारी है, इसलिए हमारे उम्मीदवार को वोट दें.
सहारनपुर में पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार अजय कुमार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर वीडियो शूट किया गया था. गुंबर की विवादास्पद टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें कई लोगों ने अतिरिक्त-न्यायिक हत्याओं को महिमामंडित करने का आरोप लगाया है.
बता दें कि बीते शनिवार (15 अप्रैल) को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोलीमार हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने वाले तीनों हत्यारें मौके पर ही सरेंडर कर दिए थे. फिलहाल एसआईटी तीनों से पूछताछ कर रही है.
बीते 25 फरवरी को प्रयागराज में बसपा के पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेशपाल की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप अतीक और उसके गुर्गों पर लगा. जिसके बाद विधानसभा में सीएम योगी ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और एनकाउंटर में चार बदमाश अभी तक मार गिराए गए हैं. हालांकि अभी तक इस मामले में पांच लाख का इमानी शूटर गुड्डू मुस्लिम, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है. पुलिस लगातार इस मामले में छापेमारी कर रही है. लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…