देश

Air India: पायलट ने महिला मित्र को प्लेन में दिया स्पेशल ट्रीटमेंट, कॉकपिट में घुमाने के साथ बिजनेस क्लास का खाना खिलवाया, अब होगी कार्रवाई

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट से एक और मामला सामने आया है. जहां एक पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में घूमाने के चक्कर में कू के सदस्य से दुर्व्यवहार किया है. ये घटना उस समय हुई जब 27 फरवरी को एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने बई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. पायलट पर अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में घुमाने के लिए डीजीसीए में मामला दर्ज किया गया है. यह विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन है जिसके लिए पायलट पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

पायलट ने अपनी महिला मित्र को घूमाने के लिए केबिन क्रू को खास निर्देश दिए थे. उस पर आरोप है कि महिला मित्र के पास बिजनेस सीट न होने के बावजूद उसे क्रू द्वारा बिजनेस क्लास का खाना खिलाया गया.

‘हमारी जीरो टॉलरेंस है और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे’

घटना को लेकर एयरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि “एयर इंडिया ने उठाए गए मुद्दों की जांच के लिए एक समिति गठित की है”. वहीं इस मामले को लेकर एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि “हमने रिपोर्ट की गई घटना को गंभीरता से लिया है और एयर इंडिया में जांच चल रही है. हमने डीजीसीए को भी मामले की सूचना दी है और उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं. हमारे यात्रियों की सुरक्षा और भलाई से संबंधित पहलुओं में हमारी जीरो टॉलरेंस है और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें-   Jammu Kashmir: पुंछ आतंकी हमले में हुआ बड़ा खुलासा, आतंकियों ने चीनी गोली का किया इस्तेमाल, जानिए कैसे ड्रैगन से जुड़े हैं तार ?

‘पायलट का रवैया पूरी से बदल गया था’

खबरों के मुताबिक, फ्लाइट क्रू को 3 मार्च के बाद पहली बार डीजीसीए ने शुक्रवार 21 अप्रैल को पेश होने के लिए समन भेजा है. शिकायत के अनुसार, बिजनेस क्लास में सीट खाली न होने को लेकर उसने अपनी महिलाल दोस्त को कॉकपिट बुलाया और क्रू से उसका स्वागत करवाया. क्रू के सदस्य ने शिकायत में बताया कि दोस्त के आने के बाद से पायलट का रवैया पूरा बदल गया और वह बहुत चिड़चिड़े और असभ्य हो गए. साथ ही आरोप लगाया कि पायलट ने उसके साथ काम करने वाले नौकर की तरह व्यवहार किया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago