Military Awards: भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं. खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है.
केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है. राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र मुख्यतः भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के कर्मियों के हैं.
सरकार की तरफ से जारी की गई सूची में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं. नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है.
अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इनमें 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 02 बार टू सेना पदक (वीरता), 58 सेना पदक (वीरता), 06 नौसेना पदक (वीरता), 26 वायु सेना पदक (वीरता), 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक, और 24 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं.
राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है: भारतीय सेना के 115, भारतीय नौसेना के 05, भारतीय वायु सेना के 167, और सीमा सड़क विकास बोर्ड के 03 कर्मी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…