चुनाव

बिहार चुनाव में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, 13 सीटों पर आपस में भिड़े सहयोगी दल

Bihar Election: विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच चुका है. चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है, नेता बयानबाज़ी में जुटे हैं और पार्टियों के बड़े चेहरे मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में लगे हैं. वहीं, महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तालमेल की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है. गठबंधन में शामिल दलों ने सीट शेयरिंग तो कर ली लेकिन कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं.

महागठबंधन में टकराव

राज्य में ऐसी 13 विधानसभा सीटें हैं जहां महागठबंधन के घटक दल आपस में ही चुनावी मुकाबले में हैं. कहीं कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने हैं तो कहीं राजद और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) भी पीछे नहीं है उसने राजद और सीपीआई दोनों के सामने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

यो भी पढ़ें-नीतीश कुमार ने क्यों घटाया यादव और मुस्लिम उम्मीदवारों का कोटा? क्या है JDU का नया चुनावी गणित? पढ़ें-EXPLAINER

महागठबंधन के दलों के बीच मुकाबला

करगहर, बिहार शरीफ, राजापाकड़, बछवाड़ा, कहलगांव, सिकंदरा, वारिसलीगंज, वैशाली, नरकटियागंज, गौरा बौराम, चैनपुर, झंझारपुर और बाबूबरही ऐसी सीटें हैं जहां महागठबंधन के दलों के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है. इनमें से पांच सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं, तीन सीटों पर राजद और वीआईपी भिड़ रहे हैं, चार सीटों पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच टक्कर है और एक सीट पर वीआईपी और सीपीआई आमने-सामने हैं.

ये भी पढ़ें-झारखंड की सियासत में भूचाल! बिहार में ‘धोखेबाजी’ से नाराज JMM,राजद-कांग्रेस गठबंधन की समीक्षा का लिया फैसला

इस तरह की स्थिति मतदाताओं को विचलित कर सकती है और गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े करती है. अगर महागठबंधन को मजबूत बनाना है तो सही तालमेल और स्पष्ट रणनीति बेहद जरूरी है. वरना चुनावी मैदान में दोस्त ही दुश्मन बनते नजर आएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भरत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago