देश

Wrestlers Protest: “न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई”, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने विरोध से हटने की खबर को बताया अफवाह

Wrestlers Protest: ओलंपिक मेडल विजेता बजरंग पूनिया ने पहलवानों के प्रदर्शन से हटने की खबर को अफवाह बताया है. बजरंग पुनिया ने कहा कि महिला पहवानों द्वारा एफआईआर वापस लेने की खबर झूठी है. हम पीछे नहीं हटे हैं. न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी. वहीं पहलवान साक्षी मलिक ने विरोध से दूर होने की खबरों के बीच झूठी खबरें नहीं फैलाने के लिए कहा है.

साक्षी मलिक ने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. हमारी केवल एक मांग है कि वृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो. मैं विरोध से पीछे नहीं हटी हूं, रेलवे में ओएसडी के रूप में मैंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे. बता दें कि खबर आई थी कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहवानों में से बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने नाम वापस ले लिया है. हालांकि, पहलवानों ने इस खबर को झूठ बताया है.

पहलवान क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?

दरअसल, भारतीय पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) और अन्य प्रशिक्षकों पर महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारी पहलवानों में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे देश के शीर्ष पहलवान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा और एक लाख का जुर्माना, 32 साल बाद अदालत ने सुनाई सजा

WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए सात महिला पहलवान आगे आई हैं. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने अनुचित टिप्पणियां कीं, उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और यहां तक ​​कि उन्हें यौन कृत्यों के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की. महिलाओं ने WFI के अन्य प्रशिक्षकों और अधिकारियों पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago