देश

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, आज होगी गहन पूछताछ

Salman Khan News: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ (सलमान खान) के घर फायरिंग को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पुष्टि मुंबई क्राइम ब्रॉच के अधिकारियों ने की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से खोज निकाला है. आज सुबह दोनों ही आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा. जहां पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ करेगी. बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों ही आरोपियों को गुजराज के भुज स्थित माता के गढ़ के नजदीक से दबोच लिया. जिसके बाद उनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर के रूप में की गई. ये दोनों ही आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं.

घर के बाहर मौजूद हैं गोलियों के निशान

बीते रविवार (14 अप्रैल) को तड़के दो अज्ञात बाइक सवारों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवाई फायरिंग की थी. दोनों की शूटर बाइक से आए और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग निकले. सलमान खान के अपर्टमेंट के बाहर गोलियों के निशान मौजूद हैं. हमलावरों ने एक गोली सलमान खान की बालकनी में भी दागी, जहां अक्सर वे अपने फैन्स को दुआ-सलाम किया करते हैं.

फायरिंग के बाद कैसे भाग निकले आरोपी हमलावर?

पुलिस ने बताया कि सलमान के अपार्टमेंट के बाहर गोली चलाने के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर मौका-ए-वारदात से बांद्रा के माउंड मैरी चर्च पहुंचे. जहां वे अपनी बाइक छोड़कर कुछ दूर तक पैदल नकले. इसके बाद वे ऑटो से बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे. फिर, वे बोरीवली की तरफ जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए और सांताक्रूज में उतरकर बाहर चले गए. जहां सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई.

शूटर इस तरह कर रहे थे सलमान खान की रेकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के घर हमले की साजिश तकरीबन एक महीने पहले राजस्थान में रच ली गई थी. जिसके बाद शूटरों ने सलमान खान के फार्म हाउस (पनवेल) के नजदीक किराए पर एक कमरा लिया. वहां रहकर वे सलमान के फार्म हाउस पर बराबर अपनी नजर बनाए रखते थे. पनवेल फार्म हाउस पर सलमान खान का बराबर आना-जाना होता रहता है. वे वहां अपने दोस्तों और खास लोगों से मिलते-जुलते हैं. इधर, शूटर्स सलमान खान की गतिविधि पर भी नजर बनाए रखे थे. इसके अलावा हमलावरों ने सलमान के अपार्टमेंट (गैलेक्सी) की कई बार रेकी भी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago