दुनिया

“इजरायल ने हमला किया तो अंजाम काफी खतरनाक होगा”, ईरान ने नेतन्याहू को दी चेतावनी

Iran Israel Controversy : इजरायल पर ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल से किए गए हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इसी बीच ईरान ने एक बयान जारी किया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से कोई ठोस कदम उठाए गए होते तो ईरान ऐसा नहीं करता. अब अगर इजरायल ने पलटवार किया तो हमारा एक्शन काफी खतरनाक होगा.

ईरान ने हमले का जवाब दिया है- कनानी

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने आगे कहा कि इजरायल द्वारा ईरान के राजनयिक ठिकानों के खिलाफ अपराध को अंजाम देने में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया गया है. इसलिए ईरान ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ये हमला किया.

इजरायल ने पलटवार किया तो अंजाम बुरा होगा

नासिर कनानी ने कहा, “ईरान ने अपने राष्ट्रीय हितों के लिए कार्रवाई की है. अगर अब इजरायल की ओर से कोई भी कार्रवाई की जाती है तो निश्चित रूप से हमारा एक्शन बड़ा खतरनाक होगा.

वहीं कनानी ने हमले की निंदा करने वाले यूरोपीय देशों को सलाह देते हुए कहा कि इजरायली शासन के सभी समर्थकों को ईरान के बारे में गलत बयानबाजी करने के बजाय इस संतुलित कार्रवाई की सराहना करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- “ईरान को हमले का खामियाजा भुगतना पड़ेगा” Iran बोला- मामले को खत्म माना जाए, पढ़ें 10 बड़ी बातें

नासिर कनानी ने कहा कि इजरायल पर ड्रोन्स और मिसाइलों से सीधा हमला किया गया. ये हमला सीरिया में ईरान के दूतावास पर 1 अप्रैल को किए गए इजरायली हमले का जवाब था. हालांकि कनानी ने आगाह किया कि तेहरान इजरायल के प्रति अपनी सैन्य ताकतों से कैसे जवाब देगा, इसके बारे में किसी भी देश के साथ कोई पूर्व-निर्धारित समझौता नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

23 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

46 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

57 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago