सैम पित्रोदा, अध्यक्ष, भारतीय ओवरसीज कांग्रेस
लगातार अपने विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से आज बुधवार को इस्तीफा दे दिया. इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी. उन्होंने X पर लिखा- “सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है.”
भारतीयों पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दरअसल, सुबह पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कह रहे हैं भारत के उत्तर पूर्व में लोग चीनियों जैसे दिखते हैं, जबकि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं. बयान देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया. कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है. यह गलत है. इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स का मुद्दा उठाया था, जिससे बाद राहुल गांधी ने किनारा कर लिया था.
पीएम ने कहा शहजादे के अंकल ने…
सैम पित्रोदा के बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं अपने साथी भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. मैं आज बहुत गुस्से में हूं, मेरे देश को गाली दी, इसलिए गुस्सा आ रहा.’ तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अमेरिका में शहजादे के एक अंकल रहते हैं. ये शहजादे के अंकल इनके फिलोसोफर गाइड है, वह क्रिकेट में आजकल थर्ड अम्पायर होता है न, कोई कन्फ्यूजन हुआ तो उनको पूछते है, वैसे ही शहजादे को जब कन्फूशन होता है तो ये थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं. शहजादे के अंकल ने एक बड़ा रहस्य खोला है. उसने कहा है कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, ये सब अफ्रीका के हैं.’
स्मृति ईरानी ने भी सैम पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, “वे (सैम पित्रौदा) जीवन भर गांधी परिवार के सलाहकार रहे हैं. सलाह कोई पत्र देकर नहीं दी जाती है, जीवन भर साथ रह कर दी जाती है. वे (राहुल गांधी) स्वयं उन्हें(सैम पित्रौदा) अंकल कहते हैं ना. अंकल कहते हैं तो मतलब रिश्ता है. रिश्ता कहां तोड़ा गांधी परिवार ने?”
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…