देश

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने लिखा सीएम योगी को पत्र, गाजीपुर और बहराइच का नाम बदलने की उठाई मांग, सियासत तेज

UP Politics: यूपी में नाम बदलने की मांग का सिलसिला लगातार जारी है. लखनऊ  (Lucknow) का नाम बदलकर ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुरी’ करने की मांग के बाद अब गाजीपुर और बहराइच का भी नाम बदलने की मांग उठी है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी को पत्र लिखा है. राजभर ने पत्र को अपने ट्विटर पर भी साझा किया है. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि, जो लोग अपना इतिहास भूल जाते हैं, वह कभी इतिहास नहीं बना पाते हैं. अपने इतिहास को बचाने की हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए दोनों जिलों को नाम बदला जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां हमारे पूर्वजों के बारे जान सकें.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बहराइच का नाम बदलकर महाराज सुहेलदेव राजभर नगर जबकि गाजीपुर का नाम महर्षि विश्वामित्र नगर करने का सुझाव दिया है. तो वहीं राजनीति के गलियारों में इसे चुनावी मुद्दा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि, चुनावी तैयारियों के बीच राजभर का सामने आया ये ट्वीट क्षेत्रिय राजनीति को मजबूत करने का काम करेगा.

बता दें कि इससे पहले प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम बदलने की मांग की थी और इसका नाम लक्ष्मणपुर या लक्ष्मण नगर करने की बात उठाई थी.

ये भी पढ़ें- लखनऊ को स्मार्ट बनाने की तैयारी, खुलेगा यूपी का पहला ‘दिव्यांग पार्क’

सपा-बसपा ने खोला मोर्चा
बता दें कि ओम प्रकार राजभर का ट्वीट सामने आने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने उनका समर्थन किया है तो वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा ने मोर्चा खोल दिया है. गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने भड़कते हुए कहा है कि, गाजीपुर की समस्या है, यहां के नौजवान स्पोर्ट्स में रुची रखते हैं. गाजीपुर को एक स्पोर्ट्स स्टेडियम क्यों नहीं दिया जाता, जिसके नाम से चाहो शिलान्यास करा लो. जबकि सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि, न गाजीपुर नया है और न ही ओमप्रकाश राजभर नए हैं. न ही विश्वामित्र जी नए हैं. प्रश्न ये है कि आप किस समय और किसलिए कोई मांग उठा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago