Dog Mary Sambhal Image
Sambhal Police Encounter: संभल के जिस ब्लाइंड रेप केस मामले को सुलझाने के लिए जिले के एसपी, डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक एड़ी-चोटी जोर लगा रहे थे, उसे एक डॉग ने सुलझा दिया. डॉग के इस कारनामे की खबर जब एसपी को लगी तो उन्होंने खुद अपने हाथों से उसे 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया. सोशल मीडिया पर इस कारनामे की खूब तारीफ हो रही है (Dog Mary Sambhal).
दरअसल संभल जिले के गुन्नौर इलाके में तीन दिन पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था. इस घटना के बाद के पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी. हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी तीन दिनों तक पुलिस को आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था.
मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद लेने का फैसला किया और टीम में शामिल लैब्राडोर ब्रीड की फीमेल डॉग ‘मैरी’ की मदद ली. मैरी को घटनास्थल पर मिला आरोपी का एक गमछा सूंघाया गया. उसके तुरंत बाद मैरी ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी और पुलिसकर्मियों को गाइड करते हुए सीधे आरोपी के घर के दरवाजे पर जाकर रुक गई.
मैरी के वहा रुकते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. आरोपी को पकड़ने के लिए जब घेराबंदी की गई, तो उसने भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली चला दी और गोली लगते ही पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया. मैरी की इस जांबाजी और सूझबूझ से गदगद होकर संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने उसे अपने हाथों से 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया.
‘बबराला थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले एक गमछे की मदद से हमारी स्निफर डॉग ‘मैरी’ (जो अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट है) सूंघते हुए सीधे आरोपी संदीप के घर जा पहुंची. आरोपी घर से फरार था. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.’
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…