Urdu Conclave 2026

SP ने खुद ठोककर दिया ₹10,000 का चेक; संभल की जांबाज ‘मैरी’ ने हिला डाला क्रिमिनल का साम्राज्य, सूंघकर खोल दिया अंधा केस

Sambhal Police Encounter: संभल में 6 वर्षीय मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी को स्निफर डॉग ‘मैरी’ ने घटनास्थल पर छूटे गमछे को सूंघकर दबोचवाया. पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी संदीप गिरफ्तार हुआ, वहीं डॉग मैरी को 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया.

Dog Mary Sambhal

Dog Mary Sambhal Image

Sambhal Police Encounter: संभल के जिस ब्लाइंड रेप केस मामले को सुलझाने के लिए जिले के एसपी, डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक एड़ी-चोटी जोर लगा रहे थे, उसे एक डॉग ने सुलझा दिया. डॉग के इस कारनामे की खबर जब एसपी को लगी तो उन्होंने खुद अपने हाथों से उसे 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया. सोशल मीडिया पर इस कारनामे की खूब तारीफ हो रही है (Dog Mary Sambhal).

दरअसल संभल जिले के गुन्नौर इलाके में तीन दिन पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था. इस घटना के बाद के पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी. हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी तीन दिनों तक पुलिस को आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था.

फीमेल डॉग ‘मैरी’ की मदद ली

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद लेने का फैसला किया और टीम में शामिल लैब्राडोर ब्रीड की फीमेल डॉग ‘मैरी’ की मदद ली. मैरी को घटनास्थल पर मिला आरोपी का एक गमछा सूंघाया गया. उसके तुरंत बाद मैरी ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी और पुलिसकर्मियों को गाइड करते हुए सीधे आरोपी के घर के दरवाजे पर जाकर रुक गई.

फीमेल डॉग ‘मैरी’ की मदद ली (Sambhal Police Encounter)

मैरी के वहा रुकते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. आरोपी को पकड़ने के लिए जब घेराबंदी की गई, तो उसने भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली चला दी और गोली लगते ही पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया. मैरी की इस जांबाजी और सूझबूझ से गदगद होकर संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने उसे अपने हाथों से 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया.

संबल मुठभेड़ पर बोले SP कृष्ण कुमार बिश्नोई:

‘बबराला थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले एक गमछे की मदद से हमारी स्निफर डॉग ‘मैरी’ (जो अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट है) सूंघते हुए सीधे आरोपी संदीप के घर जा पहुंची. आरोपी घर से फरार था. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.’

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read