देश

संभल दंगे का मास्टरमाइंड कौन? जेल में बंद जामा मस्जिद के सदर जफर अली के बारे में पुलिस ने अब किया ये खुलासा

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को भड़की हिंसा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने अदालत में केस डायरी दाखिल कर दी है, जिसमें जामा मस्जिद के सदर जफर अली और सांसद जिया उर रहमान वर्क को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है.

सूत्रों के अनुसार, केस डायरी में यह दर्ज है कि यह हिंसा पहले से ही योजना के तहत कराई गई थी. पुलिस का दावा है कि जफर अली और जिया उर रहमान ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया और लोगों को भड़काया. मामले में शुक्रवार को ADJ कोर्ट में जफर अली की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. अब देखना होगा कि अदालत पुलिस के सबूतों को कितना गंभीरता से लेती है.

इस हिंसा में शामिल आरोपी शारीक साटा गैंग के सदस्य मुल्ला अफरोज की जमानत याचिका DJ कोर्ट ने खारिज कर दी है. शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है. अफरोज पर हिंसा फैलाने और आपराधिक साजिश रचने के गंभीर आरोप लगे हैं.

कैसे भड़की थी हिंसा?

24 नवंबर को संभल में अचानक हिंसा भड़क गई थी. साजिश के तहत पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. भीड़ ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर भी हमला किया. इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी.

स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती और कई लोगों को हिरासत में लिया. मामले की जांच SIT को सौंपी गई, जिसने 23 मार्च 2025 को जामा मस्जिद के सदर जफर अली को गिरफ्तार किया.

क्या पहले से रची गई थी साजिश?

जांच में खुलासा हुआ है कि हिंसा अचानक नहीं भड़की थी, बल्कि इसे पहले से ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. जामा मस्जिद को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसे एक बड़ी साजिश के तहत दंगे में बदल दिया गया.


ये भी पढ़ें- जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में घालमेल पर ब्रजेश पाठक का कड़ा एक्शन, तत्कालीन CMO की तीन वेतनवृद्धियां रोकीं


-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

6 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

20 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

24 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

35 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

40 minutes ago