सोमवार से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर शुरू हुई चर्चा में पक्ष-विपक्ष दोनों की ओर से लगातार तीखी बहस जारी है. चर्चा के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंंत्री एस जयशंकर और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गगोई के अलावा कई सासंदों के बीच ज़ोरदार बहस हुई.
इसके बाद मंगलवार (29 जुलाई) को अमित शाह, प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अलावा बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी बोला.
सासंद संबित पात्रा ने जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा और कहा कि भारत में नरेन्द्र मोदी हीरो हैं.
राहुल गांधी पर बोलते हुए संबिता पात्रा ने कहा कि कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार की तीखी आलोचना का हवाला दिया. वे पाकिस्तान में हीरो हैं. उन्होंने कहा, “अभी ऑपरेशन सिंदूर हुआ, आगे तांडव भी होगा.”
ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला- पीओके पर दिखावा बंद करें, वह दिन दूर नहीं जब होगी घर वापसी
संबित पात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोलना शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने मीडिया से कहा कि यह संसद सत्र पाकिस्तान के आतंकी मुख्यालयों को धूल में मिलाने की जीत का जश्न है. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कहा कि ‘मैं यहां भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हूं और उन लोगों को आईना दिखाने के लिए जो इसे देखने से इनकार करते हैं.
पहलगाम हमले पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी, यह दंगे भड़काने का एक क्रूर और सुनियोजित प्रयास था. मैं देशवासियों को एकजुट रहने और इस साजिश को विफल करने के लिए धन्यवाद देता हूं.”
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति हमारी जवाबदेही, उन्हें भी सच जानने का हक: प्रियंका गांधी
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…