Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लोकसभा में संबित पात्रा का ज़ोरदार भाषण, कहा- “पीएम मोदी भारत के, राहुल पाकिस्तान के हीरो हैं”

राहुल गांधी पर बोलते हुए संबिता पात्रा ने कहा कि कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार की तीखी आलोचना का हवाला दिया. वे पाकिस्तान में हीरो हैं.

सोमवार से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर शुरू हुई चर्चा में पक्ष-विपक्ष दोनों की ओर से लगातार तीखी बहस जारी है. चर्चा के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंंत्री एस जयशंकर और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गगोई के अलावा कई सासंदों के बीच ज़ोरदार बहस हुई.

इसके बाद मंगलवार (29 जुलाई) को अमित शाह, प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अलावा बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी बोला.

अभी ऑपरेशन सिंदूर हुआ, आगे तांडव भी होगा

सासंद संबित पात्रा ने जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा और कहा कि भारत में नरेन्द्र मोदी हीरो हैं.

राहुल गांधी पर बोलते हुए संबिता पात्रा ने कहा कि कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार की तीखी आलोचना का हवाला दिया. वे पाकिस्तान में हीरो हैं. उन्होंने कहा, “अभी ऑपरेशन सिंदूर हुआ, आगे तांडव भी होगा.”

ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला- पीओके पर दिखावा बंद करें, वह दिन दूर नहीं जब होगी घर वापसी

दंगे भड़काने के लिए किया गया पहलगाम हमला

संबित पात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोलना शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने मीडिया से कहा कि यह संसद सत्र पाकिस्तान के आतंकी मुख्यालयों को धूल में मिलाने की जीत का जश्न है. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कहा कि ‘मैं यहां भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हूं और उन लोगों को आईना दिखाने के लिए जो इसे देखने से इनकार करते हैं.

पहलगाम हमले पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी, यह दंगे भड़काने का एक क्रूर और सुनियोजित प्रयास था. मैं देशवासियों को एकजुट रहने और इस साजिश को विफल करने के लिए धन्यवाद देता हूं.”


ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति हमारी जवाबदेही, उन्हें भी सच जानने का हक: प्रियंका गांधी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest