देश

Samrat Choudhary Net Worth: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी का ‘नेटवर्थ’ देख रह जाएंगे दंग! जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Samrat Choudhary Net Worth: बिहार की राजनीति इन दिनों एक बार फिर गरम है और इस चर्चा के केंद्र में सम्राट चौधरी हैं. बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे है. हाल ही में चुनावी हलफनामे से सामने आए आंकड़ों ने उनकी संपत्ति को लेकर साफ तस्वीर पेश की है.

कुल संपत्ति कितनी है?

हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 11.34 करोड़ रुपये बताई गई है. इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद उनके ऊपर किसी तरह का कर्ज दर्ज नहीं है, यानी वे पूरी तरह से ‘डेब्ट फ्री’ स्थिति में हैं.

अगर नकदी, बैंक बैलेंस, गाड़ियां और जेवरात जैसी चल संपत्ति की बात करें, तो यह आंकड़ा लगभग 1.98 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचता है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा खुद सम्राट चौधरी के नाम पर दर्ज है, जो करीब 99 लाख रुपये है. उनकी पत्नी, जो पेशे से वकील हैं, के नाम पर लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है. इसके अलावा हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और उनके बच्चों के नाम पर भी लाखों रुपये की संपत्ति शामिल है.

जमीन-जायदाद और पैतृक संपत्ति

अचल संपत्ति यानी जमीन और प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पैतृक संपत्ति का है. कुल मिलाकर परिवार के पास करीब 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई गई है. इनमें से लगभग 8.20 करोड़ रुपये की संपत्ति पैतृक है. जब इसमें उनकी खुद की अर्जित संपत्ति को भी जोड़ दिया जाता है, तो यह आंकड़ा करीब 8.96 करोड़ रुपये तक पहुंचता है.

सबसे खास बात यही है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद सम्राट चौधरी पर कोई लोन या देनदारी नहीं है. यही वजह है कि उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत: 19 की उम्र में बर्खास्तगी से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, जानें सम्राट चौधरी के सियासी सफर की पूरी कहानी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

12 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

20 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

21 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

58 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago