देश

सम्राट चौधरी के पीछे नीतीश का हाथ! ललन सिंह के बयान के बाद बिहार में नेतृत्व की जंग पर उठे सवाल

Samrat Choudhary: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. लखीसराय में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने खुले मंच से कहा कि नीतीश कुमार ने खुद सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना है.

सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को आगे की जिम्मेदारी के लिए चुना है. सम्राट चौधरी ने भी संकल्प लिया है कि वे नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के विजन को आगे बढ़ाएंगे और बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे.

नीतीश कुमार के रास्ते पर सम्राट बढ़ रहे आगे

ललन सिंह ने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी अब उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसे नीतीश कुमार ने वर्षों में तैयार किया. उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

राजनीतिक गलियारों में इस बयान को सिर्फ तारीफ भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सत्ता और नेतृत्व को लेकर बड़ा संकेत समझा जा रहा है. खास बात यह है कि यह बयान ऐसे समय आया है जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं. ऐसे में ललन सिंह के शब्दों को काफी अहम माना जा रहा है.

बीजेपी के लिए खड़ी होगी मुश्किल

एक तरफ बीजेपी बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जेडीयू की ओर से आए इस बयान ने यह संदेश भी दिया है कि पार्टी अब भी खुद को सत्ता के केंद्र में मानती है. यही वजह है कि NDA के अंदर नेतृत्व और भविष्य की राजनीति को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

विपक्षी दलों, खासकर राजद को भी इस बयान में बड़ा राजनीतिक मौका नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विपक्ष बीजेपी पर इसी मुद्दे को लेकर निशाना साध सकता है.

ये भी पढ़ें- “केमिकल से नोट डबल” करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 95 लाख कैश के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल ललन सिंह के इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या NDA में सब कुछ उतना सहज है, जितना बाहर से दिखाई देता है?

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

4 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

6 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

33 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

34 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

1 hour ago