SIR पर संजय राउत ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की
Sanjay Raut on Gyanesh Kumar: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर देश में चल रही बहस के बीच शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) पर तीखा हमला बोला है. राउत ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी तक की मांग कर दी है. उनके इस बयान के बाद SIR को लेकर सियासी विवाद और तेज हो गया है.
संजय राउत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल और फैसलों की जांच होनी चाहिए. राउत ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बर्खास्त नहीं करते हैं तो वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उन्हें हटाने की अपील करेंगे.
राउत ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि SIR की प्रक्रिया के तहत करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि तीन में से दो चुनाव आयुक्त इस प्रक्रिया से सहमत नहीं थे. इन्हीं दावों को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने की मांग की.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को चुनावों में फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है. राउत ने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. हालांकि, ये सभी आरोप संजय राउत के राजनीतिक दावे हैं.
दूसरी ओर, भारतीय निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने SIR प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किया है. सूत्रों का कहना है कि SIR से जुड़े सभी फैसले सभी चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं और प्रक्रिया में नियमों का पालन किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘असली स्टार वही जो रोशनी फैलाए’, राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्मी सितारों से क्यों कही ये बात?
ऐसे में SIR को लेकर एक तरफ विपक्ष की ओर से गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज कर रहा है. अब इस पूरे विवाद में सामने आने वाले आधिकारिक आंकड़ों और कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
सलमान खान के शो बिग बॉस में एक बार फिर बड़ा हंगामा देखने को मिला…
Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के…
Aaj Ka Rashifal, 14 October 2026 : आज चंद्रदेव के वृश्चिक राशि में आने से…
AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…