देश

UP Politics: “सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया नहीं जिसे खत्म किया जा सके”, सुब्रत पाठक ने दिया आप​त्तिजनक बयान देने वालों को करारा जवाब, अखिलेश को लेकर कही बड़ी बात

-शिवांग तिमोरी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर लोक सभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने दांवपेच को दुरुस्त करने में जुटे हैं तो दूसरी ओर नेताओं और मंत्रियों में बयानबाजी भी जारी है. हाल के दिनों में विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने सनातन धर्म और हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया. इसी के बाद से भाजपा के विधायक व सांसद व मंत्री लगातार पलटवार करने में जुटे हैं. इसी बीच कन्नौज के बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का बयान सामने आया है और उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, “सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया नहीं है, जिसे खत्म किया जा सके. इसे समाप्त करने वाले खुद ही स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं.” उन्होंने आने वाले चुनावों को लेकर कहा कि, “कुछ धर्मविरोधी सनातन धर्म व देवी-देवताओं के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. जिनका शून्य पर पहुंचना तय है. आगामी लोक सभा चुनाव में देश की जनता सनातन की रक्षा करने वाले नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी सौंपेगी.”

बता दें कि रविवार की दोपहर में कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक इटावा लोकसभा के भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्धेसी पचार में आयोजित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर माँ भगवती के कपाट खुलने के बाद पूजन अर्चन करने के लिए पहुँचे थे. इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद देवी भक्तों को सम्बोधित करते हुए सनातन के खिलाफ बोलने वालों पर जमकर हमला बोला और कहा कि, “नवरात्रि के पावन पर्व पर इस तरह के आयोजन हमें गौरवान्वित करते हैं. नवरात्रि का महत्व प्राचीनकाल से निरन्तर चलता आ रहा है. जिसका हिन्दू धर्म में अमूल्य महत्व है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: गो तस्करी में सपा ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, बुर्का पहनकर भागने की फिराक में था मुजफ्फर, पत्नी ने लगाया राजनीतिक साजिश में फंसाने का आरोप

सपा मुखिया को पहले होती है पीड़ा

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि, “अगर प्रदेश में किसी भी गुण्डा, माफिया को कोई तकलीफ होती है, तो उसकी पीड़ा सपा मुखिया को सबसे ज्यादा होती है. इसी के साथ ये भी कहा कि, जिस पार्टी का मुखिया ही अराजकता का प्रतीक हो और दीवार फांदता हो, तो उसके कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा. प्रदेश की जनता यह सब जानती है.” भाजपा सांसद ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, “आगामी लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सीटों के नाम पर शून्य मिलने जा रहा है.”

भाजपा को मिलेगी विजयश्री

पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने आगे कहा और दावा किया कि, “2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर विजयश्री प्राप्त करेगी और समाजवादी पार्टी को कोई भी सीट हासिल नहीं होगी.” इस मौके पर उन्होंने जातिगणना के सवाल पर कहा कि, “जो जातिगणना अभी हुई है उसमें जिस प्रकार के आरोप लग रहे है वह दुखद है और आज देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि गणना करनी है तो देश में गरीबो की करों. देश में गरीबों की संख्या ज्यादा है और संसाधनों पर उनका पहला हक है.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, जो लोग फूट डालकर और शासन करने की राजनीति करते है वह सफल नहीं होते है. इस मौके पर पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम आयोजक सर्व सेवा समिति के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने भाजपा सांसद का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह्र भेंट किया.

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को बताया था डेंगू-मलेरिया

बता दें कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान चेन्नई के कामराजार एरिना में तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने हिस्सा लिया था और सनातन धर्म को लेकर कहा था कि, “सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.” इसी के साथ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी सनातन धर्म का विरोध कर चुके हैं. इनके खिलाफ भाजपा नेता, मंत्री, विधायक और संत-महंत विरोध कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

8 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago