देश

मुसलमानों से संवाद बढ़ा रहा है संघ, मौलाना इलियासी के बयान पर बोले मोहन भागवत-राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं

नई दिल्ली– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम बुद्धिजीवियो और मौलानाओं से संवाद बढ़ाना शुरू कर दिया है.संघ को करीब से जानने वाले लोग हालांकि ये कहते हैं कि मोहन भागवत संवाद में यकीन रखते हैं और ये एक रुटीन प्रक्रिया है,इसमें कुछ नया नहीं है.पिछले दिनों मोहन भगवत से कुछ बुद्धिजीवी मिले थे,जिनमें पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी,पत्रकार शाहिद सिद्दीकी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर ज़मीरउद्दीन शाह और बिजनेसमैन सलीम शेरवानी शामिल थे.बातचीत में संघ प्रमुख ने कहा कि ‘काफिर शब्द’ से अच्छा संदेश नहीं जाता .इसके बाद कल संघ प्रमुख जब अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना उमर इलियासी से मिले तो उन्होंने संघ प्रमुख को राष्ट्रपिता बता दिया लेकिन संघ प्रमुख ने उन्हें टोकते हुए कहा कि, “भारत के राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं”.

संघ प्रमुख की पहल से कौन है परेशान

इससे पहले गुरुवार को जो कुछ हुआ उसे देखकर कई मुसलमान नेता हैरान थे क्योंकि कल अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रेसीडेंट मौलाना उमर इलियासी से संघ प्रमुख की मुलाकात हुई.संघ प्रमुख खुद मौलाना इलियासी से मिलने पहुंचे थे जिनके साथ रामलाल और इंद्रेश कुमार भी थे .इस मुलाकात से हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी काफी हैरान -परेशान नज़र आए.वजह  साफ है। असल में मौलाना इलियासी संघ प्रमुख से मिलकर भावुक हो गए और उन्होंने संघ प्रमुख को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि तक बताया दिया.हालांकि जब मीडिया ने उनसे पूछा तब भी वह अपनी बात पर कायम रहे.इस मुलाकात को लेकर ओवैसी ने कहा कि जो भी मुसलमान नेता या प्रतिनिधि संघ प्रमुख से मिल रहे हैं,उनका ज़मीन से कोई जुड़ाव नहीं है,ये अच्छे घरों में रहते हैं और इन्हें किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं है.

संघ प्रमुख बोले ,राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं

आपको बता दें कि संघ प्रमुख मौलाना इलियासी से मुलाकात के बाद एक मदरसे में पहुंच गये जहां उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा.उन्होंने बच्चों से कहा कि आप देश का भविष्य हैं और आप पर देश की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे.लेकिन जब मौलाना इलियासी ने बच्चों से कहा कि संघ प्रमुख हमारे राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं तो उन्होंने टोकते हुए कहा कि राष्ट्रपिता देश में एक ही हैं और वह हैं महात्मा गांधी ,हालांकि खुद को राष्ट्रपिता बताये जाने से मोदन भागवत काफी खुश दिखे,कुछ जगहों पर उन्होंने इसका जिक्र भी किया लेकिन मौलाना इलियासी द्वारा उनको दी गयी उपमा भावनाप्रधान ज़्यादा थी

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago