आस्था

26 सितंबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानिए क्‍यों मनाई जाती हैं, क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा?

इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होंगी और 5 अक्‍टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. भारत में नवरात्रि का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. देश के कई राज्‍यों में इसे काफी जोर-शोर से मनाया जाता है. फिर चाहे बात गुजरात के गरबा की करे, बंगाल की दुर्गा पूजा की या कुल्‍लू के दशहरे की करे. इसके अलावा राजस्‍थान, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश आदि में लोग भक्ति भाव से मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, 9 दिन तक व्रत करते हैं. इसके लिए नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं. तो आइए जानते हैं नवरात्रि क्‍यों मनाई जाती है.

नवरात्रि पर्व की मान्यताएं

नवरात्रि पर्व मनाए जाने के पीछे कई तरह की मान्यताएं है लेकिन इनमें सबसे ज्‍यादा प्रचलित पौराणिक मान्यता के मुताबिक यह महिषासुर नाम के दैत्‍य और मां दुर्गा द्वारा उसके संहार के चलते मनाया जाता है. पौराणिक कहानी के मुताबिक महिषासुर नाम के दैत्‍य को ब्रह्मा जी से अमर होने का वरदान मिला था. इस कारण वह देवताओं को खूब परेशान करता था. एक बार महिषासुर के अत्याचार से परेशान होकर सभी देवता भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा जी के पास गए. तब उन्‍होंने आदि शक्ति को पुकारा और तभी एक तेज प्रकट हुआ जो कि नारी के रूप में बदल गया. यह कोई और नही देवी दुर्गा थीं. देवी दुर्गा ने महिषासुर को ललकारा और उनके बीच 9 दिन तक भयंकर युद्ध चला. 10 वें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. मान्यता है कि इन 9 दिनों के दौरान देवताओं ने रोज देवी की पूजा-अर्चना कर उन्हें बल प्रदान किया था. तब से ही नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही 10वें दिन देवी दुर्गा की जीत के चलते विजयादशमी के रूप में मनाते है.

दशहरे से जुड़ी एक और कथा

इसके साथ ही नवरात्रि और दशहरे से जुड़ी एक और कथा प्रचलित है. यह कथा है भगवान राम के द्वारा लंका के राजा रावण के वध की. रावण से युद्ध करने से पहले भगवान श्रीराम ने 9 दिन तक मां दुर्गा का अनुष्‍ठान करके आर्शीवाद प्राप्‍त किया था और फिर 10वें दिन रावण का वध किया था. इस वजह से 9 दिन तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद रावण दहन करके दशहरा मनाई जाती है.
-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

13 minutes ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

2 hours ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

2 hours ago