स्मृति ईरानी व राहुल गांधी
Smriti Irani’s anger over Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का काशी को लेकर एक बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने ये तक कह दिया कि उत्तर प्रदेश का भविष्य रात को शराब पीकर नाच रहा है. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि “मैं वाराणसी गया और मैंने देखा की रात को बाजा बज रहा है. वहां पर शराब पिए सड़क पर लेटे हुए लोग बाजा बजा रहे हैं. “इस पर केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का गुस्सा फूटा है और उन्होंने राहुल गांधी को खरी-खरी सुनाते हुए कहा है कि उनको कोई अधिकार नहीं है यूपी के लोगों को इस तरह की बात कहने की.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “किस भ्रम की स्थिति में राहुल गांधी घूम रहे है ये मैं नहीं जानती लेकिन उन्हें कोई अधिकार नहीं कि काशी, काशीवासियों और यूपी के नौजवानों का अपमान करे.” इसी के साथ ही अमेठी का सांसद ने कहा कि “उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी मेहनती है. उनसे हम माफी की अपेक्षा नहीं करते हैं माफी वो मांगता है जिसमें शर्म हो और संस्कार हो जो कि राहुल गांधी में नहीं है. ” भाजपा सांसद ने आगे कहा कि राहुल गांधी के मन में उत्तर प्रदेश के लिए विषभरा है ये उनके टिप्पणी से पता चलता है.
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर वाराणसी पहुंचे थे. इसके बाद यूपी के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वह आगे बढ़ गए. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं वाराणसी गया और मैंने देखा की रात को बाजा बज रहा है. वहां पर शराब पिए सड़क पर लेटे हुए लोग बाजा बजा रहे हैं. उत्तर प्रदेश का भविष्य रात को शराब पीकर नाच रहा है. दूसरी तरफ राम मंदिर है जिसमें पीएम मोदी दिखेंगे, अंबानी दिखेंगे. आपको हिंदुस्तान के सभी अरबपति दिखेंगे लेकिन एक भी पिछड़ा या दलित व्यक्ति नहीं दिखेगा.” इसी के साथ ही राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा कि, इस योजना से अब देश में शहीदों में भी भेद शुरू हो गया है तथा देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले अग्निवीर जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. आपने अग्नि वीर योजना का नाम सुना है. आपको मालूम है कि अब हिंदुस्तान में दो तरीके के शहीद होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…