देश

UPGIS 2023: ‘मुंबई में रोड शो की क्या जरूरत?’- संजय राउत का सीएम योगी पर हमला, यूपी में फिल्म सिटी को लेकर भी शिवसेना नेता ने दिया बयान

UPGIS 2023: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई में रोड शो करने को लेकर सवाल उठाया है. संजय राउत ने सीएम योगी के रोड शो को ‘राजनीतिक कारोबार’ करार दिया है. मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आदित्यनाथ 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश में होने वाली तीन दिवसीय वैश्विक निवेशकों की बैठक के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए गुरुवार को एक रोड शो को हरी झंडी दिखाएंगे. राउत ने कहा कि यूपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए योगी का स्वागत है, लेकिन उन्हें मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है? यह कारोबार की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है और इसे बंद होना चाहिए.

संजय राउत ने रोड शो पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अगले पखवाड़े दावोस (स्विट्जरलैंड) में आगामी विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेंगे. राउत ने कहा, क्या आप उनसे (शिंदे-फडणवीस) दावोस की सड़कों पर रोड शो करने की उम्मीद करते हैं. फिर योगी मुंबई में रोड शो करने क्यों आते हैं? बुधवार को कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ सीएम योगी की मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यूपी राज्य में फिल्म उद्योग स्थापित करने को इच्छुक है, तो इसका स्वागत किया जाएगा, क्योंकि इस कदम से वहां विकास हो सकता है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों को साधने मुंबई पहुंचे सीएम योगी, फिल्मी हस्तियों से भी करेंगे मुलाकात

शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, यह दादासाहेब फाल्के थे, जिन्होंने फिल्म उद्योग की शुरुआत की और इसे पूरे देश को दिया, यह हर किसी का है. दक्षिण आंध्र प्रदेश में पहले से ही बहुत बड़े फिल्म उद्योग हैं और मुझे लगता है कि हर राज्य में फिल्म व्यवसाय होना चाहिए. राउत ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि फिल्म उद्योग मुंबई से ‘स्थानांतरित’ हो जाएगा या शीर्ष सितारे भी वहां बसने के लिए जाएंगे, तो यह भोलापन होगा, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सभी उत्तर प्रदेश में फिल्मसिटी के विकास में योगदान करने में मदद करेंगे.

बता दें कि यूपी में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सीएम योगी खुद देश के कई बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता दे रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी चार जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुम्बई के लिए रवाना हुए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

34 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

46 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

60 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago