मनोरंजन

Kangana Ranaut के ‘थप्पड़ केस’ पर Karan Johar का सामने आया रिएक्शन, कहा- मैं किसी भी तरह की हिंसा…

Karan Johar on Kangana Ranaut:बॉलीवुड अभिनेत्री से नेती बनीं मंडी सांसद कंगना रनौत इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. एक और एक्ट्रेस की बंपर जीत तो वहीं दूसरी ओर उनका थप्पड़ कांड सुर्खियों में है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने बीते गुरुवार को उन्हें थप्पड़ मार दिया था.

ये मामला सनसनीखेज बन गया है और हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है. कंगना ने खुद भी इस पर रिएक्ट किया और अपने साथ हुए घटना को लेकर पूरा मामला शेयर किया. कई बॉलीवुड सितारे इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेकिन अब फिल्म मेकर करण जौहर भी उनके के सपोर्ट में उतरे है. करण जौहर ने बिना कंगना का नाम लिए अपनी राय सामने रखी है.

कंगना के सपोर्ट में उतरे करण

कंगना रनौत और करण जौहर के बीच का विवाद काफी पुराना है. एक्ट्रेस आए दिन उन पर परचम बुलंद करने का इल्जाम लगाती रहती हैं. दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है, इसके बावजूद भी करण ने अपना सपोर्ट शो किया है जिसमें किल फिल्म की पूरी टीम बैठी है. उसपर मीडिया कर्मी ने पूछा कि कंगना रनौत वाले कांड पर वो याद आ गया तो इसपर आपका क्या रिएक्शन है.

करण ने बिना कंगना का नाम लिए कहा, ‘देखिए मैं किसी तरह की हिंसा को सपोर्ट नहीं करता हूं. चाहो वो भाषाई हो या फिजिकल हो’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर ने इस जवाब को हंसते हुए दिया है. बता दें कि कंगना ने करण जौहर के साथ फिल्म ‘उंगली’ में काम किया था.

क्या है कंगना रनौत थप्पड़ केस?

6 जून को कंगना रनौत NDA की मीटिंग और पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी. मंडी से चंडीगढ़ तक कंगना कार में आईं और फिर चंडीगढ़ से उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट थी. फ्लाइट लेने के दौरान सिक्योरिटी चेक के समय ही कंगना रनौत को CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया था. कंगना ने इसकी शिकायत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर CISF के अधिकारी से की मामले की जांच हुई और महिला गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: दुल्हन बनने जा रही हैं Sonakshi Sinha! इस दिन जहीर संग लेंगी सात फेरे, हुमा कुरैशी सहित ये बॉलीवुड स्टार्स होंगे शामिल

क्या था कंगना और करण का विवाद?

साल 2017 में कंगना रनौत ‘कॉफी विद करण 5’ में सैफ अली खान के साथ आईं थीं. इस शो में करण और कंगना के बीच ढेर सारी बात हुई लेकिन वो शो विवाद का कारण बना. कंगना ने शो के दौरान ही बातों-बातों में करण और कुछ फिल्ममेकर्स को नेपोटिज्म के साथ मूवी माफिया कह डाला था.

शो तो खत्म हुआ लेकिन उसके बाद कंगना और करण के बीच चीजें ठीक नहीं हुईं. बाद में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने फिर नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया था. कंगना ने करण जौहर, आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े फिल्म मेकर्स पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

50 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago