देश

“एनडीए के घटक दलों को झुनझुना मंत्रालय थमा दिया गया”, संजय सिंह बोले- BJP ने शरद पवार की घड़ी और उद्धव का तीर-कमान चुरा लिया

केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इस पर विपक्षी दल सवाल भी उठा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के घटक दलों को ‘झुनझुना मंत्रालय’ थमा दिया गया है.

संजय सिंह ने कहा कि गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल शक्ति, पेट्रोलियम और दूरसंचार मंत्रालय नहीं, एनडीए के घटक दलों के हिस्से में सिर्फ ‘झुनझुना मंत्रालय’ आया है. भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी और घटक दलों को दबाती है, यह बात मंत्रालय के बंटवारे के बाद सामने आ गई है.

“बीजेपी सहयोगियों का सबकुछ छीन लेती है”

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा किसी के साथ सहयोगी बनकर काम करती है तो उसका सब कुछ छीन लेती है. शरद पवार की घड़ी चुरा ली. उद्धव ठाकरे का तीर-कमान चुरा लिया. भाजपा हर राज्य में तोड़फोड़ की राजनीति करती है. पार्टियों को तोड़ती है. सरकार गिराती है. उन्होंने 10 साल में यही काम किया. भाजपा ने एनडीए के घटक दलों को जो मंत्रालय दिया है, उसके बाद अगला कदम उनकी पार्टियों को खत्म करने का होगा.

यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Meeting: योगी सरकार ने कुंभ की तैयारियों के लिए आवंटित किए 2500 करोड़ रुपये, नई तबादला नीति को दी मंजूरी

“पार्टियों को तोड़कर बीजेपी में शामिल कर लेंगे”

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अगर गलती से भाजपा का स्पीकर बन गया तो तीन बड़े बदलाव होंगे. पहला बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को खतरा है. दूसरा खतरा यह है कि जितनी भी पार्टियां उनके साथ मौजूद हैं, चाहे टीडीपी हो, आरएलडी हो, पवन कल्याण की पार्टी हो या फिर जयंत चौधरी की पार्टी हो या फिर कोई अन्य पार्टी, सभी के नेताओं को तोड़कर वह भाजपा में मिला लेंगे. तीसरा कोई भी मनमाना बिल भाजपा संसद में लेकर आएगी और किसी सांसद ने उसके खिलाफ अगर आवाज उठाई तो उसे मार्शल से बाहर फेंकवा देंगे. अपने पिछले कार्यकाल में मोदी जी ने 150 से ज्यादा सांसदों को बाहर करवा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

37 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

57 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago