सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सैफई में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए ने भले ही सरकार बना ली है. लेकिन, इसके बावजूद भी उनके चेहरों पर खुशी नहीं दिखाई दे रही है.
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने शपथ ली है, वह भी खुश नहीं हैं. सरकार बनाने वाले भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं. सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है. केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है.
उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा. अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता. केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है. अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा.
करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की. दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी. आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…