राशिचक्र.
Venus Transit 2024 Effect: भौतिक सुख और प्रेम का कारक ग्रह शु्क्र राशि परिवर्तन करने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र चाल बदलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेगा. शुक्र, बुधवार 12 जून को शाम 6 बजकर 37 मिनट पर राशि परिवर्तन करेगा और इस स्थिति में 6 जुलाई 2024 तक रहेगा. ऐसे में शुक्र गोचर की 24 दिनों की अवधि राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होने वाली है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र गोचर राशि राशियों पर शुभ प्रभाव जानते हैं.
करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है. बेहतर नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा. बिजनेस करने वाले शुक्र गोचर की पूरी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाएंगे.
बिजनेस में आर्थिक लाभ के साथ-साथ सकारात्मक विस्तार भी होगा. धन कमाने के कई स्रोत नजर आएंगे. व्यापार के नजरिए से शुक्र का यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है. यात्रा के दौरान धन लाभ हो सकता है.
नौकरी और व्यापार में इस दौरान जमकर तरक्की मिलेगी. जॉब में आर्थिक लाभ और कारोबार में निवेश से लाभ मिलेगा. शुक्र गोचर के दौरान ऐश्वर्य की प्राप्ति होने के साथ-साथ सुख के साधनों में वृद्धि होने वाली है. शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी.
शुक्र राशि परिवर्तन के दौरान खुद के प्रयास से नौकरी और व्यापार में सफलता अर्जित करेंगे. करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी. नौकरीपेशा वाले लोग कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे. जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ का योग बनेगा.
शुक्र का गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद साबित होगा. गोचर की अवधि में किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलेगी. व्यापार करने वालों को इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी में बॉस की नजर में आपकी छवि अच्छी बनेगी जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी.
तुला राशि से संबंध रखने वालों के लिए भी शुक्र का यह राशि परिवर्तन लाभदायक है. करियर में जहां तरक्की के नए द्वार खुलेंगे वहीं, नौकरी में परिवर्तन का भी योग है. बिजनेस को लेकर शुक्र का यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है. इस दौरान व्यापार में किए हुए निवेश का लाभ मिलेगा. नौकरी का प्रयास सार्थक साबित होगा.
शुक्र गोचर की अवधि में अपनी बुद्धि से धन अर्जित करेंगे. संगीत से जुड़े लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ है. इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वाहन का काम कर रहे लोगों को इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ मंगल-राहु का खतरनाक अंगारक योग, अब चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बढ़ेगी आमदनी
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…