देश

अतीक-अशरफ जैसी ही है जीवा मर्डर केस की कहानी…अभी तक साजिश रचने वालों का भंडाफोड़ करने में नाकाम क्यों है यूपी पुलिस?

Sanjeev Jeeva Murder: चार दिन पहले अतीक स्टाइल में कुख्यात गैंगस्टर जीवा की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने वाले विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच करते हुए एसआईटी की टीम ने सीन रिक्रिएशन एक्सरसाइज भी किया. लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की असल वजह का पता नहीं लगा सकी है. प्रशासन सवाल से बचना चाह रही है. उनके पास हर सवाल का एक ही जवाब है कि मामले की जांच चल रही है. 7 जून को जीवा को एससी-एसटी कोर्ट में पेश होना था. पुलसि की एक टीम के साथ जीवा कोर्ट रूम में पैर रख ही रहा था कि पीछे से उस पर कई गोलियां चलाई गईं. मौके पर ही संजीव जीवा ने दम तोड़ दिया.

प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रही है आशंका

इस हत्याकांड ने एक बार फिर यूपी पुलिस के सुरक्षा घेरे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. इन तमाम सवालों का सामना करने से पुलिस प्रशासन परहेज कर रही है. मामले में प्रशासन की चुप्पी से आशंका बढ़ रही है कि कुछ तो छुपाया जा रहा है. जीवा हत्याकांड से जुड़े कुछ कॉमन सवाल हैं. जैसे- शूटर लखनऊ में किस-किसके संपर्क में था? उसके और कितने साथी हैं? हमले के दौरान उसका कोई और साथी घटना स्थल पर था या नहीं? लेकिन इनसभी सवालों से प्रशासन कन्नी काट रही है. सवाल यह भी उठ रहा है कि जब शूटर को पकड़ लिया गया है तो मामले की तह में जाने में पुलिस को इतना वक्त क्यों लग रहा है? इस हत्याकांड को रहस्यमयी क्यों बनाया जा रहा है?

यह भी पढ़ें: उड़ान भरने के बाद विमान का इंजन फेल, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट लौटी वापस

दोनों मामलों में एक जैसी ही कहानी

बता दें कि अतीक-अशरफ हत्याकांड से यह घटना मिलती जुलती है. अतीक-अशरफ को जिन आरोपियों ने मारा था उसका अपने घर से ज्यादा लेनादेना नहीं था. जीवा के आरोपी भी लंबे समय से घर से दूर था. दोनों मामलों में आरोपियों का कोई निजी दुश्मनी नहीं थी. अतीक के मामले में भी साजिशकर्ता का खुलासा नहीं हो सका है. यहां भी चार दिन बीत चुके पर कुछ पता नहीं चला है.

7 जून को हुई थी जीवा की हत्या

बता दें कि 7 जून को कोर्ट रूम में वकील के लिबास में आए हमलावर ने मौत के घाट उतार दिया. हमलावर की गोली से एक बच्ची समेत दो पुलिसवाले भी घायल हो गए. जीवा पर हमलावर ने पीछे से हमला किया था. वारदात के बाद वकीलों ने ही आरोपी को पकड़ा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

8 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

19 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago