देश

उड़ान भरने के बाद विमान का इंजन फेल, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट लौटी वापस

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक विमान की वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की एक फ्लाइट ने दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद इंडिगो का यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर इंजन फेल्योर की वजह से वापस लौट आया. इस आपातकालीन परिस्थिति में विमान ने रात में 10 बजकर 39 मिनट पर इमर्जेंसी लैंडिंग की.

विमान में थे 230 लोग सवार

इंडिगो की फ्लाइट एयरबस 6E-2789 ने रात करीब 9 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. मिली जानकारी के अनुसार विमान में 231 लोग सवार थे.बता दें कि यह विमान दो इंजनों वाला है. जिसका एक इंजन फेल हो गया. दो इंजन वाले इस विमान के एक इंजन फेल होने पर दूसरे इंजन से इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इंडिगो का यह विमान साढ़े 12 बजे चेन्नई पहुंचने वाला था.

इंडिगो ने नहीं दिया अधिकारिक बयान

इंडिगो ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. चालक दल के दो सदस्यों को ले लिया जाए तो विमान में कुल 231 लोग सवार थे.ऐसे में जब एक इंजन फेल हो गया तो खतरा न मोल लेते हुए विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया.

इसे भी पढ़ें: Most Expensive Watermelon: वर्ल्ड का सबसे दुर्लभ तरबूज, कीमत लाखों में, एक साल में होते हैं सिर्फ 100 पीस

एयर इंडिया के फ्लाइट की भी इमर्जेंसी लैंडिंग

आपात परिस्थितियों में विमान की लैंडिंग कराने का यह एकलौता मामला नहीं है. इससे कुछ दिन पहले ही अमेरिका जाने वाले एयर इंडिया के विमान की भी बीच रास्ते में लैंडिंग करानी पड़ी थी. बता दें कि रूस के एक गांव में अमेरिका जा रही इस विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. वहीं विमान में सवार यात्रियों को कई दिन वहां पर रहना भी पड़ा. इस विमान में भी इंजन में गड़बड़ी को भांपते हुए तुरंत पास के एयरपोर्ट पर सूचना दी गई थी. विमान 216 लोगों को लेकर सैन फ्रांसिस्को जा रहा था. लैंडिंग के बाद एयर इंडिया द्वारा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

Rohit Rai

Recent Posts

कड़वाहट भूल ममदानी के घर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, कभी बताया था ‘कम्युनिस्ट’

Trump Mamdani Meeting: जिस जोहरान ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी दौर में लगातार…

9 minutes ago

National Film Awards: इस साल कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फीचर फिल्म, KGF अभिनेता को सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान

72ND NATIONAL FILM AWARDS: गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हुआ.…

18 minutes ago

DTC बस हड़ताल मामला: दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को होगी सुनवाई

DTC बस चालकों की हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 23 सितंबर को सुनवाई होगी.…

26 minutes ago

उत्तर प्रदेश के आपराधिक कालखंड की सच्ची दास्तान: जानिए कैसे श्रीप्रकाश शुक्ला के ‘वर्चस्व’ का हुआ अंत

पूर्व आईपीएस अफसर राजेश पाण्डेय की किताब 'वर्चस्व' कुख्यात गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला के खौफनाक दौर…

32 minutes ago

कॉर्पोरेट लाइफ का अजीब वाकया! शख्स ने अपने सहकर्मी से शेयर किया अपना शौक, HR में कर दी गई शिकायत

Viral Office Controversy: रेडिट पर एक यूजर ने बताया कि वह ऑफिस में मधुमक्खियों के…

34 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक दायर करेगा डिस्चार्ज याचिका

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप और ड्रोन मामले के आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक को डिफॉल्ट…

34 minutes ago