देश

रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार का बेंगलुरु स्थित BEL परिसर दौरा, अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों का लिया जायजा

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (Department of Defence Production) के सचिव संजीव कुमार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने BEL के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रगति और नवाचारों पर प्रस्तुति के बाद विस्तार से चर्चा की.

संजीव कुमार ने BEL की अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिनमें Seeker Testing Facility, Super Components, और नौसेना प्रणालियों के Sonar एवं Communication Systems शामिल हैं. उन्होंने इन रक्षा प्रणालियों की तकनीकी क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उत्पादन में BEL की भूमिका को सराहा.

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सेंट्रल रिसर्च लैबोरेटरी (Central Research Laboratory) का भी दौरा किया और वहां कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिकों से संवाद किया. इस दौरान उन्नत अनुसंधान, स्वदेशी तकनीक के विकास और रक्षा क्षेत्र में नवाचारों पर गहन चर्चा हुई.

BEL की ओर से कहा गया कि सचिव का यह दौरा न केवल संगठन के मनोबल को ऊंचा करता है, बल्कि सरकार द्वारा स्वदेशी रक्षा निर्माण को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी एक मजबूत संकेत है. संजीव कुमार ने BEL द्वारा किए जा रहे अनुसंधान और तकनीकी विकास की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर सहयोग का भरोसा भी जताया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में माओवादी संगठन को समर्थन देने वाले आरोपी के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago