Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार का बेंगलुरु स्थित BEL परिसर दौरा, अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों का लिया जायजा

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स का दौरा किया. उन्होंने BEL की अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों, स्वदेशी अनुसंधान और आत्मनिर्भर भारत में योगदान की सराहना की.

department of defence production sanjeev kumar

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (Department of Defence Production) के सचिव संजीव कुमार ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के बेंगलुरु कॉम्प्लेक्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने BEL के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रगति और नवाचारों पर प्रस्तुति के बाद विस्तार से चर्चा की.

संजीव कुमार ने BEL की अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिनमें Seeker Testing Facility, Super Components, और नौसेना प्रणालियों के Sonar एवं Communication Systems शामिल हैं. उन्होंने इन रक्षा प्रणालियों की तकनीकी क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उत्पादन में BEL की भूमिका को सराहा.

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सेंट्रल रिसर्च लैबोरेटरी (Central Research Laboratory) का भी दौरा किया और वहां कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिकों से संवाद किया. इस दौरान उन्नत अनुसंधान, स्वदेशी तकनीक के विकास और रक्षा क्षेत्र में नवाचारों पर गहन चर्चा हुई.

BEL की ओर से कहा गया कि सचिव का यह दौरा न केवल संगठन के मनोबल को ऊंचा करता है, बल्कि सरकार द्वारा स्वदेशी रक्षा निर्माण को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी एक मजबूत संकेत है. संजीव कुमार ने BEL द्वारा किए जा रहे अनुसंधान और तकनीकी विकास की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर सहयोग का भरोसा भी जताया.

ये भी पढ़ें: झारखंड में माओवादी संगठन को समर्थन देने वाले आरोपी के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital