Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड में माओवादी संगठन को समर्थन देने वाले आरोपी के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड के राजेश देवगम के खिलाफ माओवादी संगठन CPI (माओवादी) को हथियारों की डीलिंग, लेवी वसूली और आतंकियों को पनाह देने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है. जांच में बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.

NIA

सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले राजेश देवगम के खिलाफ प्रतिबंधित आतंकी संगठन CPI (माओवादी) को सक्रिय समर्थन देने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है. देवगम पर हथियारों की डीलिंग, लेवी वसूली और माओवादी कैडरों को पनाह देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

गुरुवार को रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल की गई इस पूरक चार्जशीट में राजेश देवगम को भारतीय दंड संहिता (IPC), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया गया है.

यह मामला RC-02/2024/NIA-RNC, मार्च 2024 में माओवादी नेता मिसिर बेसरा से जुड़े एक मामले में बड़ी रकम और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी से जुड़ा है. पहले यह मामला स्थानीय पुलिस द्वारा पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसे जुलाई 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में लिया.

जांच में सामने आया कि राजेश देवगम न केवल माओवादी संगठन की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था, बल्कि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने, गुप्त बैठकें आयोजित करने और ठेकेदारों व व्यापारियों से लेवी वसूली में भी भूमिका निभा रहा था.

देवगम की गिरफ्तारी के बाद उसके खुलासों के आधार पर हुसिपी और राजाभासा गांवों के बीच के जंगलों में दबाए गए विस्फोटक पदार्थ, जिनमें जिलेटिन की छड़ें, ₹10,50,000 नकद, वॉकी-टॉकी, सैमसंग टैबलेट, पावर बैंक, रेडियो सेट, लेवी की रसीदें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

ये भी पढ़ें: Delhi AIIMS के ट्रामा सेंटर में भयंकर आग, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital