देश

Sansad Khel Mahakumbh: पीएम मोदी ने बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का किया उद्घाटन

Sansad Khel Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिन में एक बजे उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में ट्वीट कर पहले ही जानकारी दे चुके थे.

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि, ‘उत्तर प्रदेश के बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में सांसद खेल महाकुंभ को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए यह पहल एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है. दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसके दूसरे चरण के उद्घाटन का सुअवसर मिलेगा.’

साल 2021 से हो रहा है आयोजन

बस्ती जिले में यहां के लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा वर्ष 2021 से ही सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस साल दो चरणों में आयोजित किए जाने वाले सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के पहले चरण का आयोजन 10 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 2022 के बीच किया गया. वहीं आज 18 जनवरी से शुरु होने वाले इस दूसरे चरण का समापन 28 जनवरी, 2023 को किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सभी सांसदों को सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों से जुड़ने और उनकी सेवा करने की नसीहत दी थी. उनकी इस सलाह और निर्देश के बाद भाजपा के सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्सान देने के लिए इस तरह के सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहे हैं.
इन खेलों में खिलाड़ी आजमाएंगें किस्मत

जानकारी के मुताबिक, इस खेल महाकुंभ में इनडोर और आउटडोर जैसे- कुश्ती, कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन आदि दोनों प्रकार के खेलों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इन खेलों के अलावा निबंध, चित्रकला, लेखन, रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन इस सांसद खेल महाकुंभ में किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: ‘चुनाव आते ही सेना पर हमले करवाती है BJP, लगता है अबकी किसी देश पर अटैक करवाएगी- बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव का विवादित बयान

खेल महाकुंभ एक अनूठी पहल- प्रधानमंत्री कार्यालय

इस खेल महाकुंभ को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह खेल महाकुंभ एक अनूठी पहल है, जो बस्ती और इसके आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच प्रदान करती है और उन्हें खेल को करियर के एक विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती है.

बयान में कहा गया है कि यह क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास करता है.

Rohit Rai

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

57 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago