मनोरंजन

KL Rahul और Athiya Shetty की शादी के लिए सजा घर, सामने आया डेकोरेशन का वीडियो

Athiya Shetty And KL Rahul Marriage:  टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एक खास मकसद से भारतीय टीम से छुट्टियों पर हैं. वह अपनी गर्ल फ्रेंड अथिया शेट्टी संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी को यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा और ऐसे में दोनों के घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच केएल राहुल के घर के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. केएल राहुल का घर रंगीन लाइटों से सितारों की तरह जगमगा रहा है.

मशहूर पैपराजी वरिंदर चावला ने दिन की रोशनी में केएल राहुल के घर से बाहर का एक वीडियो शूट कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में उनके घर में साज-सजावट की तैयारियां होती दिख रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर के बाहर रंगीन लाइटों के साथ बैलून के आकार की भी लाइटें लगाई गई हैं.

इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी अपने अकाउंट पर केएल राहुल के घर की रात में एक तस्वीर साझा की है. उनका घर रोशनी से नहाया हुआ है और सितारों की तरह चमक रहा है.

बता दें केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों ही बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ विदेश भी आते-जाते देखा गया है. बीते साल जब केएल राहुल को ग्रोइन इंजरी हुई थी तो उन्हें इलाज के लिए जर्मनी जाना पड़ा था. यहां अथिया शेट्टी भी उनके साथ थीं.

ये भी पढ़ें-Punjabi Actresses Net Worth: Himanshi Khurana से लेकर Neeru Bajwa तक, जानिए कितनी अमीर हैं ये पंजाबी हसीनाएं

बताया जा रहा है कि इस कपल की शादी के कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरू होंगे, जिसमें हल्दी और मेहंदी की रस्में खास होंगी और 23 जनवरी को दोनों अथिया शेट्टी कि पिता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंग्ले में पूरी रस्मों-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. सुनील शेट्टी का यह फॉर्म हाउस सभी आलीशान सुविधाओं से लेस है और यह 6200 स्केयर फीट में फैला हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

54 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago