सपोटरा के दयारामपुरा में बदहाल रास्ते के चलते चारपाई पर मरीज को अस्पताल ले जाते ग्रामीण. (PC: भारत एक्सप्रेस)
Rajasthan News:राजस्थान/शीला मीणा: राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में लगातार जारी बारिश और रास्तों पर अवैध अतिक्रमण के कारण दयारामपुरा और आसपास के दर्जनों गांवों में जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है.
सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के दयारामपुरा और करणपुर डांग इलाके में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. मुख्य मार्ग के टूटने और सड़कों पर अतिक्रमण के चलते दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है. हालत यह है कि आपातकालीन वाहन और स्कूली बसें गांवों तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे मजबूरन ग्रामीणों को मरीजों को चारपाई पर लिटाकर कई किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है. परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा से रास्तों को दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई है.
राजस्थान के करौली जिले में स्थित सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के दयारामपुरा और करणपुर डांग इलाके में लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. बारिश के तेज बहाव में क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों का कटऑफ हो गया है. सड़कों के अभाव और जगह-जगह हुए अवैध अतिक्रमण के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है.
रास्ते इतने खस्ताहाल हो चुके हैं कि न तो स्कूली वाहन गांवों तक पहुंच पा रहे हैं और न ही किसी आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस या अन्य गाड़ियां पहुंच पा रही हैं. मजबूरी में ग्रामीणों को गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को चारपाई (खाट) पर लिटाकर पैदल ही मुख्य मार्ग या नजदीकी अस्पताल तक ले जाना पड़ रहा है. इस दौरान कोई अनहोनी होने का डर लगातार बना रहता है.
इतना ही नहीं, करणपुर क्षेत्र में उफनते नाले और तेज बहाव के बीच दो बाइक सवार युवकों के बहने की भी खबर सामने आई, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर समय रहते सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है.
इस विकट परिस्थिति से गुस्साए और परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों ने विधायक से टूटे हुए रास्तों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने, पक्की सड़क का निर्माण कराने और मार्ग में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाने की अपील की है ताकि आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही बहाल हो सके.
यह भी पढ़ें-राधा रानी की पोशाक पर कुतुब मीनार में बवाल, मासूमों को एंट्री देने से किया इनकार; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी के शासन के 25…