देश

रश्मिका और कैटरीना के बाद सारा तेंदुलकर की फोटो से हुई छेड़छाड़, सचिन की बेटी की फर्जी तस्वीरें वायरल

Sara Tendulkar Fake Photo: तकनीक की मदद से कई मुश्किल काम आसान हो गए हैं लेकिन कुछ लोग इसी तकनीक का जमकर दुरुपयोग भी करने लगे हैं और लोगों को बदनाम करने का प्रयास तक करते हैं. तस्वीरों के साथ होने वाली छेड़छाड़ उनमें से एक हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की डीपफेक फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था. कुछ इसी तरह अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की डीपफेक फोटो भी वायरल हो गई हैं जिसने इंटरनेट में सनसनी मचा दी हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर रूमर्ड बॉयफ्रेंड व इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के गले में हाथ डाले नजर आ रही हैं. इस फोटो को धोनी पोपा नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि- ‘सारा ने कंफर्म कर दिया की वे शुभमन गिल को डेट कर रही हैं’.

यह भी पढ़ें-Lal Krishna Advani Birthday: 96 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्‍मदिन की बधाई- VIDEO

पोस्ट होते ही यह फोटो वायरल हो गई और इसको लेकर तमाम तरह की बातें होने लगीं. हालांकि बाद में सामने आया कि यह फोटो नकली है. एक यूजर ने सारा की असली फोटो शेयर कर बताया है कि ये फोटो नकली है. असली फोटो में सारा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ नजर आ रही थीं. बता दे कि ये फोटो सारा ने अपने भाई अजुन तेंदुलकर के बर्थडे पर शेयर की थीं.

यह भी पढ़ें-Mahua Moitra: TMC की महिला सांसद के खिलाफ होगी CBI जांच? BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा लोकपाल ने दिए आदेश

गौरतलब है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच लंबे वक्त से रिलेशनशिप की बातें चल रही हैं. हालांकि, अभी दोनों ने ही इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिसके चलते आए दिन दोनों को लेकर फेक न्यूज फैलती रहती है. गौरतलब है कि सारा से पहले रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ की भी ऐसी ही फेक फोटोज सामने आ चुकी हैं. ऐसे में इस तकनीक को काफी खतरनाक भी माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago