देश

सत्य निकेतन हादसे ने छीना कटनी का चिराग: DU के 19 वर्षीय छात्र अक्षत की मौत, मां ने टी-शर्ट से की पहचान

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मलबे में दबने से कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की मौत हो गई. अक्षत दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम (ऑनर्स) का छात्र था. हादसे की खबर कटनी पहुंचने के बाद परिवार और तुलसी नगर कॉलोनी में शोक का माहौल है.

स्थानीय निवासी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि अक्षत यादव के परिवार को मैं करीब 12-13 साल से जानता हूं. अक्षत को बेहद होनहार छात्र बताते हुए उन्होंने कहा कि उसने डीपीएस से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद सीयूईटी परीक्षा के जरिए उसका दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम (ऑनर्स) में हुआ था. अक्षत करीब डेढ़ साल से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था. हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर वह कटनी स्थित अपने घर आया था. त्योहार मनाने के बाद वह वापस दिल्ली चला गया था.

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में कटनी के छात्र अक्षत यादव की हुई मौत (इमेज-IANS)

रात करीब 7 बजे मिली जानकारी

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी रात करीब 7 बजे मिली कि जिस इमारत में अक्षत रहता था, वह ढह गई है. खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले के लोग चिंतित हो गए. इसके बाद पार्षद डब्बू रज्जब के साथ अक्षत की मां रातों-रात दिल्ली रवाना हुईं, जबकि उसके पिता उस समय राजस्थान में थे और वहां से सीधे दिल्ली पहुंचे. दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की प्रक्रिया चल रही थी. अक्षत की मां ने उसके पैर के निशान और टी-शर्ट के आधार पर उसकी पहचान की, जिसके बाद परिवार को उसकी मौत की पुष्टि हुई.

मां और छोटी बहन की हालत खराब

अक्षत के दोस्त कृष्णा रजत ने बताया कि उसे भी घटना की जानकारी रात करीब 7 बजे पिता के फोन से मिली. दोपहर में हादसे की खबर देखी गई थी, लेकिन तब यह स्पष्ट नहीं था कि ढही हुई इमारत में अक्षत भी रहता था. कृष्णा ने बताया कि जानकारी मिलते ही दोस्त अक्षत के घर पहुंचे. वहां उसकी मां और छोटी बहन की हालत बेहद खराब थी. उसके पिता भी परिवार के साथ दिल्ली गए.

प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

कृष्णा ने कहा कि दोस्त रात करीब 12 बजे तक अक्षत के बारे में सही जानकारी हासिल करने की कोशिश करते रहे. इस दौरान उन्हें ऐसी सूचनाएं मिलती रहीं कि अक्षत सुरक्षित है. हालांकि, सुबह दोबारा जानकारी जुटाने पर पता चला कि ये खबरें गलत थीं और किसी ने अफवाह फैलाई थी.

ये भी पढ़ें- डंपिंग जोन बना गोपालगंज सदर अस्पताल, नाले और शौचालय के पानी से बजबजा रहा इमरजेंसी वार्ड

अक्षत के दोस्त ने आगे कहा कि अक्षत ने सीयूईटी पास कर डीयू में बीकॉम (ऑनर्स) में दाखिला लिया था. वह कॉलेज की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था. परिवार और अक्षत के भविष्य को लेकर कई सपने थे, लेकिन सत्य निकेतन की घटना ने परिवार को गहरा सदमा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

24 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

27 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

43 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

46 minutes ago