देश

MCD Budget: एमसीडी ने AAP को बताए बिना पास कर लिया अपना बजट- सौरभ भारद्वाज ने लगाए आरोप

MCD Budget: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्तारूढ़ दल को बताए बिना ही अपना बजट पारित कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी के आरोपों पर एमसीडी अधिकारियों की तरफ से कोई तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है.

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि उन्हें अखबार में छपी खबरों से पता चला है कि एमसीडी ने अपना बजट पारित कर दिया है और इसी मकसद की वजह से मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में जानबूझकर देरी की गई है. उन्होंने दावा किया, “यह खतरनाक प्रवृत्ति है. एमसीडी (MCD) में सत्ता में आई ‘आप’ को सूचित नहीं किया गया कि अधिकारियों ने बजट पारित कर दिया है, यह गलत है.’’

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पार्टी अपने घोषणा पत्र किए गए वादों को हमेशा पूरा करती है. बजट उन्होंने तैयार किया है और इसके मुताबिक काम करना हमारा कार्य होगा, यह गलत है,” सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि छह फरवरी को होने वाली एमसीडी के सदन की बैठक में मेयर का चुनाव कराना पहला एजेंडा है. उन्होंने कहा कि इसके बाद डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा और फिर एमसीडी की छह सदस्यीय स्थायी समिति का चुनाव होगा.

ये भी पढ़ें: “अब LIC का नारा होगा- क्या लेकर आए थे? क्या लेकर जाओगे”- संजय सिंह ने Adani-Hindenburg मामले पर कसा तंज

नहीं हो सका है मेयर का चुनाव

इसके पहले एमसीडी में ‘आप’ और भाजपा के पार्षदों के हंगामे के चलते पिछले महीने दो बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टाला गया था. दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा को 104 सीटें मिली थी. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी इलेक्शन में 15 सालों के बीजेपी के राज को खत्म करते हुए निगम पर कब्जा जमाया है. हालांकि मेयर का चुनाव अभी तक नहीं हो सका है. दो बार मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग को हंगामे के कारण टालना पड़ा और सदन को स्थगित करना पड़ा. एमसीडी चुनावों के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

5 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

6 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

11 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

31 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

32 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

34 minutes ago