मनोरंजन

फूट-फूटकर रोयीं राखी सावंत, कहा- आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते

Rakhi Sawant:  ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सांवत इन दिनों  मीडिया की सुर्खियों में हैं. राखी की मां  जया भेड़ा का निधन अभी हाल में हुआ था . उनके अंतिम संस्कार के दौरान राखी के पति आदिल खान भी मौजूद थे. और राखी का हाथ पकड़े नजर आए थे, लेकिन अब एक्ट्रेस के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. उन्होंने आदिल पर बेवफाई का आरोप लगाया है साथ ही, कहा है कि वह जल्द ही सबूतों के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे करेंगी.

आदिल खान की लाइफ में दूसरी औरत!

राखी सावंत ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने  कहा कि आदिल खान की दूसरी गर्लफ्रेंड है, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो रही है. इसके अलावा उन्होंने पपाराजी से रिक्वेस्ट भी की है कि वे आदिल खान को बिल्कुल कवर न करें. राखी ने पपाराजी से कहा कि आदिल खान की लाइफ में एक लड़की है हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम नहीं बताया. राखी ने कहा कि वक्त आने पर वह इसका जवाब देगी. फोटो और वीडियो भी दिखाएंगी. राखी ने बताया कि उनके पति का आठ महीने से अफेयर चल रहा है.

आठ महीने तक छुपाई शादी की बात

राखी सावंत ने कहा कि आदिल खान ने उन्हें आठ महीने तक शादी को न बताने के लिए इसलिए कहा, क्योंकि उनका अफेयर है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अल्लाह से दुआ करूंगी. 30 रोजे करूंगी. मैं अपने मुसलमान भाइयों से कहूंगी कि मुझे उमराह कराएं. मेरा खुदा सच्चा है. मेरा जीजस सच्चा है. मैं एक सच्ची बीबी हूं. आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते. मैं दुनिया की हर अदालत में जाऊंगी. अल्लाह के कोर्ट में जाऊंगी.’ उन्होंने आगे कहा कि वक्त आने पर मैं आदिल की बेवफाई के सबूत दूंगी.

आदिल के साथ की दूसरी शादी

राखी सावंत ने आदिल खान से दूसरी शादी की थी. उनकी पहली शादी रितेश नाम के बिजनेसमैन से हुई थी. राखी अपनी पहली शादी को लेकर भी काफी चर्चा में थीं, लोगों ने एक्ट्रेस की पहली शादी को फेक बताया था, लेकिन ‘बिग बॉस 15’ में राखी ने रितेश को पूरे देश से मिलाया था हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थी. इसके बाद बिजनेसमैन आदिल खान के साथ उनका नाम जुड़ने लगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

12 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

17 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

33 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

35 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

50 minutes ago