देश

एसबीआई डीएमडी बीके मिश्रा ने SBI Kargil Tiger Hill Challenge के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर इस युद्ध के नायकों के सम्मान में एक फिटनेस और श्रद्धांजलि चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है. इसके तीसरे चरण को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के डीएमडी बिनोद कुमार मिश्रा ने जम्मू कश्मीर के द्रास युद्ध स्मारक में हरी झंडी दिखाई. इस दौरान भारतीय सेना के जवान और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे.

कारगिल युद्ध स्मारकों पर जाने की अपील

इस अवसर पर ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ के संस्थापक मेजर सुरेंद्र पूनिया, वीएसएम ने भी भारत के सबसे बड़ी श्रद्धांजलि फिटनेस चैलेंज का समर्थन करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और उसकी टीम की प्रशंसा की. उन्होंने देश के युवाओं से द्रास और कारगिल युद्ध स्मारकों की पवित्र भूमि पर जाने का भी आग्रह किया, जहां हमारे देश के वीर सैनिकों ने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना खून बहाया था.

3 मई को हुई थी शुरुआत

इसके अलावा एसबीआई कारगिल टाइगर हिल चैलेंज 3 मई को शुरू हुआ था. जो 85 दिन तक चलने के बाद कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई 2024 को समाप्त होगा. इस फिटनेस चैलेंज में 21,000 भारतीय नागरिक भाग ले रहे हैं.

पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित

कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र विजेजा कैप्टन योगेंद्र यादव एसबीआई कारगिल टाइगर हिल चैलेंज के राजदूत हैं. सभी प्रतिभागियों को उनके द्वारा हस्ताक्षरित ई-प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. ये आयोजन देश के सामान्य नागरिकों को सेना और उनकी फिटनेस के करीब ला रही है. यह ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की गई इस तरह की पहली पहल है, जो प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का समर्थन करने वाला भारत का सबसे बड़ा फिटनेस समुदाय मंच है.

85 दिनों चक चलेगा चैलेंज

यह एक वर्चुअल वॉकिंग फिटनेस चैलेंज है, जो 85 दिनों तक चलेगा, जो कारगिल युद्ध में हमारे 527 बहादुर सैनिकों के बलिदान को समर्पित है. प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मई 2024 से 26 जुलाई 2024 तक 85 दिनों में इस फिटनेस चुनौती को पूरा करने के लिए कई चरणों से गुजरना होगा, क्योंकि कारगिल युद्ध 85 दिनों तक चला था.

यह भी पढ़ें- Mumbai Kargil Soldierathon: कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर ‘फिटिस्तान-एक फिट भारत’ ऐसे देगा वीरों को श्रद्धांजलि, आप भी लीजिए हिस्‍सा

क्‍या है ‘फिटिस्तान एक फिट भारत’

‘फिटिस्तान एक फिट भारत’ एक समुदाय संचालित पहल है, जिसे मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया, वीएसएम (पूर्व-विशेष बल) और शिल्पा भगत (2013 मिसेज इंडिया वर्ल्ड) ने फिट रहने की इच्छा और वास्तविकता के बीच अंतर को पाटने के लिए शुरू किया. फिटिस्तान का लक्ष्य भारतीयों के बीच एक ऐसा समुदाय बनना है जो लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित, शिक्षित और सुविधाजनक बनाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

5 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

5 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago