देश

CRPF काफिले पर 2019 में हुए हमले में कथित हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी गुर्गों के खिलाफ मुकदमा चलाने का SC ने दिया आदेश

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर मार्च 2019 में हुए आत्मघाती हमले के अंजाम देने के आरोपी 6 हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के अप्रैल 2021 के फैसले को रद्द कर दिया.

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने यह फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रक्रियात्मक चूक का इलाज संभव है, जिससे संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की छूट मिल गई है. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने एजेंसी का पक्ष रखा था.

खतरनाक था इरादा

30 मार्च 2019 को संदिग्ध हिजबुल आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर पुलवामा जैसे ही आत्मघाती हमला करने की कोशिश की थी. बनिहाल में जम्मू कश्मीर हाईवे पर एक संदिग्ध अमीन ने सेंट्रो कार के जरिये विस्फोटक कराने का असफल प्रयास किया था.

हालांकि बस में सवार CRPF के जवान बच गए. केवल बस का शीशा टूट गया था. इस मामले में अमीन सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

एनआईए ने इस मामले में सितंबर 2019 में दाखिल किया था. मार्च 2020 में जम्मू कश्मीर की अदालत ने अमीन को बरी कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि डीएम बिना सरकार की मंजूरी के इस मामले में केस दर्ज नहीं करवा सकते. हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था. 2021 में एनआईए द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में एक पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल नवीन मुश्ताक को आरोपी बनाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

38 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago