देश

Jyoti Maurya Case: Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्य का तलाक केस में माफीनामा, क्या आलोक भी सुलझाना चाहता है रिश्ते?

Jyoti Maurya Case: पीसीएस अधिकारी बनते ही पति को छोडने का आरोप झेल रहीं एसडीएम ज्योति मौर्य लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. अब वह माफीनामे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. माना जा रहा है कि दोनों ही अपने टूटे रिश्ते के धागों को जोड़ना चाह रहे हैं. दरअसल ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के तलाक की सुनवाई फैमली कोर्ट में होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है. खबर सामने आ रही है कि ज्योति मौर्य के साथ ही आलोक के वकील ने भी कोर्ट में माफीनामा दाखिल किया है. बताया गया कि पीठासीन अधिकारी ट्रेनिंग पर गए हुए थे, इसीलिए इस मामले में सुनवाई नहीं हो पाई.

बता दें कि 16 अगस्त को एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपने खिलाफ मीडिया में मौजूद सभी सामग्री हटाने की मांग की थी और कहा था कि इससे उनके निजी जीवन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. इसी के साथ उन्होंने कोर्ट से अपील की थी कि उनके मामले से जुड़ी जानकारियों को मीडिया में चलाने से रोका जाए.

मालूम हो कि ज्योति मौर्य का मामला सामने आने के बाद और उनके पति द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद ज्योति के खिलाफ यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खबरें चलाई जा रही थीं.

ये भी पढ़ें– Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्य ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, लगाई ये गुहार

जानें क्या है दोनों पति-पत्नी के बीच का विवाद

बता दें कि पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद उस वक्त सामने आया, जब आलोक ने ज्योति पर आरोप लगाया. आलोक ने आरोप लगाया कि ज्योति को उन्होंने कर्जा लेकर पढ़ाया-लिखाया और कोचिंग का खर्च उठाया. जब ज्योति पीसीएस अधिकारी बन गईं तो उन्होंने आलोक को छोड़ दिया और दूरी बना ली. आलोक ने एक अन्य अधिकारी मनीष दुबे के साथ ज्योति के सम्बंध का खुलासा किया.

वहीं दूसरी ओर ज्योति मौर्य ने अपने पति के सभी आरोपों को गलत बताते हुए अपने पति पर ही झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया और पति के खिलाफ दहेज का केस भी दर्ज करवा दिया था. वहींआलोक भी ज्योति और उनके कथित प्रेमी मनीष दुबे के खिलाफ उसको जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी और इस तरह से दोनों के रिश्ते मीडिया के सामने तार-तार होते रहे. फिलहाल दोनों के आरोपों के मामले में जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago