रिंकू सिंह
Rinku Singh: अपनी मां का सपना साकार करने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जीने और अपने माता पिता को अच्छी जिंदगी देने की अदम्य इच्छा ने उनके लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का मार्ग प्रशस्त किया.
रिंकू ने आईपीएल के हालिया सीजन में शानदार प्रदर्शन किया जिसके कारण वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. रिंकू ने जिओ सिनेमा से कहा,‘‘ भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मैंने काफी पसीना बहाया. खेल के प्रति मेरे जुनून से मुझे समर्थन की कमी और वित्तीय परेशानियों से निपटने में मदद मिली.’’
25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,‘‘ एक चीज जिसने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वह थी अपने परिवार को अच्छी जिंदगी देना और यह तभी संभव था जबकि मैं खेल में आगे बढ़ता. मेरे अंदर आत्मविश्वास था और उसने मुझे मजबूत बनाया और मुझे आगे बढ़ने में मदद की.’’
रिंकू को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया लेकिन आयरलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ही उनका सपना साकार हो गया. बारिश से प्रभावित पहले मैच में हालांकि उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला.
रिंकू से पूछा गया कि भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर उनके परिवार की क्या प्रतिक्रिया थी, उन्होंने कहा,‘‘ वे बहुत खुश थे. मेरी मां हमेशा मुझसे कहती रहती थी कि अगर मुझे भारतीय टीम में जगह बनानी है तो कड़ी से कड़ी मेहनत करनी होगी और अब मैंने भारतीय टीम में जगह बना ली है, इसलिए मैं उनका सपना जी रहा हूं.’’
ये भी पढ़ें: ICC WC 2023: ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में तुरुप का इक्का हो सकते हैं जंपा और मिशेल मार्श, माइक हसी ने किया दावा
उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता को गरीबी से निजात दिलाने के लिए बेताब थे. रिंकू ने कहा, ‘‘मैंने अपने परिवार के वित्तीय संघर्ष को देखा है और मैं क्रिकेट के जरिए उन्हें इससे बाहर निकालने में मदद करना चाहता था. उन्हें इन परेशानियों से बाहर निकालने की तीव्र इच्छा ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इसने मुझे कड़ी मेहनत करने और अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया.”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…