देश

SDM Jyoti Maurya: ज्योति मौर्या पर अवैध तरीके से 33 करोड़ रुपये लेन-देन के लगे आरोप, जांच कमेटी ने मांगी खातों की डिटेल, आलोक को जारी हुआ नोटिस

प्रयागराज जिले में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब ज्योति मौर्या के खिलाफ अवैध तरीके से लेन-देन करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर एक कमेटी गठित की गई है. कमेटी में शामिल सदस्यों ने जांच भी शुरू कर दी है. कमेटी ने ज्योति मौर्या के 6 खातों की डिटेल मांगी है. इसके अलावा ज्योति मौर्या के पति आलोक को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है.

मामले की जांच में जुटी कमेटी

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत मामले की जांच कर रहे हैं. एसडीएम के पति आलोक मौर्या की तरफ से लगाए गए आरोपों के साक्ष्य भी उनसे देने को कहा है. कमेटी को 15 दिनों में जांच पूरी करके शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. आलोक ने ज्योति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करके अकूत कमाई की है. जिसके बाद नियुक्ति विभाग ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर मंडलायुक्त को जांच सौंप दी है.

33 करोड़ रुपये के लेन-देन में घपले का आरोप

SDM ज्योति मौर्य की जांच के लिए गठित हुई कमेटी में अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद की अध्यक्षता में एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एसीएम प्रथम जयजीत कौर को शामिल किया गया है. कमेटी ने बैठक में आलोक की तरफ से लगाए गए आरोपों पर मंथन किया. जिसके बाद कमेटी ने आलोक से साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिए हैं. आलोक ने एक डायरी के 32 पेज की फोटो कॉपी भी दस्तावेजों के साथ दी है. जिसमें 33 करोड़ रुपये के लेन-देन का जिक्र है. कमेटी ने कई विभागों के दफ्तरों से सबूत जुटाने के अलावा अधिकारियों से पूछताछ भी की है.

यह भी पढ़ें- लोकसभा-विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र हो 18 साल, संसदीय समिति ने की सिफारिश, EC ने दिया जवाब

बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस जारी

कमेटी ने निलंबित किए गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को लेकर जानकारी जुटाई है. टीम ने चार होटलों में जाकर ब्योरा तलब किया है. जिसमें कुछ महीने पहले मनीष और ज्योति रुके हुए थे. दूसरी तरफ कमेटी ने आलोक और ज्योति को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस ईश्यू किया है. जिसमें उन्हें अपने-अपने दावे और सबूत प्रस्तुत करने को कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

30 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago