झारखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
झारखंड में आयकर विभाग ने दो विधायकों, उनके सहयोगियों और कारोबारियों के ठिकाने पर हुई छापमारी का विवरण पेश किया है. विभाग ने तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी लेनदेन और निवेश का खुलासा किया है. बता दें कि 4-5 नवंबर को आईटी ने बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव, आयरन ओर व्यवसायी राजकुमार शाह, कोयला व्यवसायी अजय सिंह सहित कई कारोबारियों के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर और चाईबासा पटना, गुरुग्राम, कोलकाता सहित कई अन्य स्थानों पर 50 से भी ज्यादा जगहों पर छापमारी की थी.
इस तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए है. मिले सबूतों के आधार पर ये साफ जाहिर होता है कि इन ग्रुप की कंपनियों ने खर्च की मुद्रास्फीति, नकद में ऋण के लेनदेन सहित कर चोरी के तौर-तरीकों का सहारा लिया है. तलाशी के दौरान यह भी पता चला है कि अचल संपत्तियों में निवेश किया गया है, जिसके स्रोत को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया जा सका है. जब्त किए गए सबूत यह भी बताते हैं कि अनुबंधों को सुरक्षित करने के लिए नकद में अनुचित भुगतान किया गया है.
आयकर विभाग के अभियान में कोयला लौह अयस्क का व्यापार और लोहे का बेहिसाब स्टॉक मिला है. जिसकी मात्रा अभी निर्धारित नहीं की जा सकी है. तलाशी के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है. कुल 16 बैंक लॉकर को सील किया गया है. अब तक की तलाशी में 100 करोड़ रुपये से अधिक लेनदेन और निवेश का खुलासा किया गया है. इस पर आगे जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…