Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

झारखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई , 100 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी का खुलासा

झारखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

झारखंड में आयकर विभाग ने दो विधायकों, उनके सहयोगियों और कारोबारियों के ठिकाने पर हुई छापमारी का विवरण पेश किया है. विभाग ने  तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी लेनदेन और निवेश का खुलासा किया  है. बता दें कि 4-5 नवंबर को आईटी ने बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव, आयरन ओर व्यवसायी राजकुमार शाह, कोयला व्यवसायी अजय सिंह सहित कई कारोबारियों के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर और चाईबासा पटना, गुरुग्राम, कोलकाता सहित कई अन्य स्थानों पर 50 से भी ज्यादा जगहों पर छापमारी की थी.

इस तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए है. मिले सबूतों के आधार पर ये साफ जाहिर  होता है कि इन ग्रुप की कंपनियों ने खर्च की मुद्रास्फीति, नकद में ऋण के लेनदेन सहित कर चोरी के तौर-तरीकों का सहारा लिया है. तलाशी के दौरान यह भी पता चला है कि अचल संपत्तियों में निवेश किया गया है, जिसके स्रोत को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया जा सका है. जब्त किए गए सबूत यह भी बताते हैं कि अनुबंधों को सुरक्षित करने के लिए नकद में अनुचित भुगतान किया गया है.

आयकर विभाग के अभियान में कोयला लौह अयस्क का व्यापार और लोहे का बेहिसाब स्टॉक मिला है. जिसकी मात्रा अभी निर्धारित नहीं की जा सकी है. तलाशी के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है. कुल 16 बैंक लॉकर को सील किया गया है. अब तक की तलाशी में 100 करोड़ रुपये से अधिक लेनदेन और निवेश का खुलासा किया गया है. इस पर आगे जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 







इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital