देश

West Bengal: पंचायत चुनाव से पहले फिर भड़की हिंसा…फेंके गए बम, TMC के 4 कार्यकर्ता घायल, राज्यपाल को दिखाए गए काले झेंडे

West Bengal panchayat elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हो रही हिंसाओं ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है. प्रदेश में 8 जुलाई को पंचायत के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सीपीआईएम और टीएमसी के कार्यकर्ता जमकर प्रचार कर रहे हैं. वहीं चुनाव से पहले हिंसा की खबरें भी लगाातार सामने आ रही हैं. सोमवार को मुर्शिदाबाद के डोमकल में हिंसा भड़क उठी. खबरों के मुताबिक, यह हिंसा सीपीआईएम और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई.

प्रचार के दौरान भड़की हिंसा इतनी भयाभह थी कि इस दौरान बम फेंके गए और फायरिंग भी की गई, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गोली मारे जानें की भी खबर हैं. हिंसा के बाद चारों टीएमसी समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन सभी की हालत अभी कितनी गंभीर है इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं. हमलावरों की धरपकड़ शुरू की गई है.

क्यों भड़की दोनों पार्टियों के बीच हिंसा ?

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि सीपीआईएम के प्रत्याशी डोमकोल में प्रचार कर रहे थे. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने दावा किया कि विपक्षी भीड़ को उकसाकर माहौल खराब कर रहे हैं. इस बीच दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई. वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रचार के दौरान TMC के कार्यकर्ताओं ने पहले हमला किया, इसका पलटवार करते हुए सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने फायरिंग कर दी, जिसमें टीएमसी के 4 कार्यकर्ता घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

सिलीगुड़ी में राज्यपाल को दिखाए काले झंडे

तृणमूल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सिलीगुड़ी में राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Anand Boss) को काले झंडे दिखाए. राज्यपाल उत्तरी बंगाल  दौरे पर थे जहां वह अलग-अलग विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स से मिल रहे थे. वह नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी गए थे, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

30 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

42 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

45 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago