देश

MV Ganga Vilas: जिम से लेकर स्पा तक… देखें लग्जरी रिवर क्रूज के अंदर की तस्वीरें

MV Ganga Vilas: हर किसी का सपना होता है कि वो कभी न कभी क्रूज का मजा उठा सके. कई लोग इसके लिए विदेश भी जाते हैं तो कुछ का यह सपना अधूरा ही रह जाता है. लेकिन अब इसके लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है. भारत में दुनिया का सबसे लंबा और लग्जरी रिवर क्रूज शुरू हो चुका है. 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस क्रूज को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.

एमवी गंगा विलास क्रूज (MV Ganga Vilas) पांच या दस दिन नहीं बल्कि 52 दिनों के सफर पर निकलेगा. इस दौरान यह 15 दिनों तक बंग्लादेश से गुजरने के बाद असम में ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते डिब्रूगढ़ जाएगा. यह किसी रिवर क्रूज द्वारा की जाने वाली सबसे लंबी यात्रा होगी.

एमवी गंगा विलास क्रूज (MV Ganga Vilas) 62 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 1.4 मीटर के ड्राफ्ट के साथ चलता है. इसमें तीन डेक हैं. इस क्रूज पर 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट्स हैं. इसमें यात्रियों के लिए पांच सितारा होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं , जैसे कि रेस्तरां, संगीत, जिम, स्पा आदि मौजूद हैं.

इस क्रूज से सफर के दौरान यात्रियों को विश्व विरासत स्थलों, नेशनल पार्क, नदी, घाट, उत्तर प्रदेश में वाराणसी, बिहार में पटना, झारखण्ड से साहिबगंज, ओड़िशा में भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, असम में गुवाहाटी बांग्लादेश में ढाका जैसे हजारों स्थलों पर घूमने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा.

इसके रेस्तरां में लजीज भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ विदेशी व्यंजनों का भी बुफे काउंटर है. इसके अलावा टॉप डेक पर आउटडोर सिटिंग के साथ-साथ कॉफ़ी टेबल भी मौजूद है.

अगर आप एमवी गंगा विलास क्रूज में सफर करना चाहते हैं तो आप आसानी से इस बेहतरीन क्रूज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आप Antra Cruises/Antara Luxury River Cruises वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें: MV Ganga Vilas: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज, 3200 किमी की यात्रा, पानी के बीच 52 दिनों का सफर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

अगर किराए के बारे में बात करें तो अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन जानकारों का कहना है कि प्रति व्यक्ति एक दिन का किराया करीब 25000 रुपये तक हो सकता है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस क्रूज में विदेशी और भारतीय यात्रियों के लिए किराया एक बराबर ही होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 minute ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

40 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

2 hours ago