देश

Delhi Mayor Election 2023: बीजेपी ने AAP को घेरने के लिए शुरू किया ‘बैनर अभियान’, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Delhi Mayor Election 2023: राजधानी दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. 6 जनवरी को मेयर चुनाव के दौरान हुए हंगामे को लेकर बीजेपी ने दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी ने इसको आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी बताया है. बीजेपी ने आप की गुंडागर्दी का पर्दाफाश करने के लिए बैनर अभियान शुरू किया है. जिसमें दिल्ली में अंदर एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर फ्लाईओवरों के नीचे बैनर लगाए जा रहे हैं. ताकि लोगों तक इसकी सच्चाई पहुंच सके.

दिल्ली में आज सुबह बीजेपी के कार्यकर्ता दिल्ली नगर निगम हाउस की कार्यवाही के दृश्य वाले बैनरों के साथ सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि- ये बैनर फ्लाईओवर के साथ-साथ दिल्ली में 16 स्थानों पर ट्रैफिक जंक्शनों पर प्रदर्शित किए जाएंगे. जिसमें आईटीओ, आजादपुर, पीरागढ़ी, अक्षरधाम, चिराग दिल्ली, मंगोलपुरी और जनकपुरी जिला केंद्र शामिल हैं. बीजेपी की तरफ लगाए जा रहे बैनरों पर लिखा हुआ है- MCD पार्षदों की शपथ रोकी, आप के गुंडों ने की तोड़-फोड़, आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता से मांफी मांगे. इसके साथ इन पोस्टरों पर MCD हाउस के हंगामे की तस्वीरें हैं.

आप पार्टी में दो फाड़ हो गया है- वीरेंद्र

ITO में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि,”मैंने पहले भी कहा था आज भी कह रहा हूं, जिस दिन मेयर और डिप्टी मेयर के नॉमिनेशन आप द्वारा किए गए थे उस दिन ही पार्टी में दो फाड़ हो गया था. चुनावों में अपनी टूट और बिखराव को छुपाने के लिए ये उन्होंने घृणित प्रयास किया.”

ये भी पढ़ें-   Joshimath: जोशीमठ में जर्जर इमारतों को गिराना बड़ी चुनौती! अगले तीन दिनों तक बारिश की आशंका, 100 परिवारों को किया गया शिफ्ट

वहीं, मेयर चुनाव से पहले और आप और बीजेपी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि- आप मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों का समर्थन पाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली नगर निगन चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 9 पार्षदों ने चुनाव जीता था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

5 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

8 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

14 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

18 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

35 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

35 minutes ago