देश

सीमा हैदर का तो कराची का टिकट कट गया! अब बच्चों और सचिन का क्या होगा?

Seema Haider: हर तरफ सीमा हैदर पर फिल्म बनाने की भी चर्चा चल रही है. अब इन सब बातों के बीच पाकिस्तान की सीमा पर लौटने की चर्चा भी तेज हो गई है. सीमा का पाकिस्तान का टिकट कट चुका है. अब सवाल ये है कि क्या सीमा पाकिस्तान लौटेंगी? अगर लौटेंगी तो सचिन और बच्चों का क्या होगा. दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोमन ने सीमा हैदर का पाकिस्तान जाने का टिकट कटा दिया है. इतना ही नहीं सीमा और सचिन की प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर लाने जा रहे प्रोडयूसर अमित जानी का भी टिकट कटा दिया है. पिछले दिनों से सीमा और अमित का टिकट सोशल मीडिया पर वायरल है.

सपा नेता ने कराया सीमा का टिकट

सपा के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम ने अमित जानी और सीमा हैदर को पाकिस्तान जाने के लिए कहा है. कराची टू नोएडा फिल्म को लेकर सोम का कहना है कि इस तरीके की फिल्म को राजस्थान और देश में आम चुनाव से पहले बनाकर हिंदू -मुस्लिम भावना भड़काने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं.

बता दें कि सीमा को सीमा पार पाकिस्तान भेजने के लिए अभी तक कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है. सीमा अभी भी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं. साथ में चारों बच्चे भी है. सीमा का पाकिस्तान जाने का टिकट किसी निजी व्यक्ति ने कराया है तो वो उस टिकट पर पाकिस्तान जाने के लिए वाध्य नहीं है.

यह भी पढ़ें: Jailer: रजनीकांत ने जीता दर्शकों का दिल, गदर 2 और OMG 2 की कुल कमाई के बराबर रहा जेलर के दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म के लिए 60-70 मॉडल्स का ऑडिशन

बता दें कि सीमा हैदर पर आने वाली फिल्म का नाम कराची टू नोएडा है. फिल्म के लिए ऑडिशन भी हो चुके हैं. अमित जानी ने कहा कि लोग सीमा और सचिन की कहानी के बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में फिल्म देखने के बाद लोगों को बहुत कुछ पता चलेगा. फिलहाल इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही लोग सीमा सचिन की फिल्म की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माण से पहले लगभग 60-70 मॉडल्स का ऑडिशन लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

45 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

55 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago