मूंगफली
Air Travel: लोग अक्सर अपनी सहूलियत के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे दूसरे लोगों को या तो परेशानी होती है या फिर हैरानी. ऐसा ही एक मामला जर्मनी से सामने आया है. दरअसल, एक महिला जर्मनी के डसेलडोर्फ से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे तक की यात्रा पर थीं. इस दौरान महिला ने फ्लाइट में मौजूद सारे मूंगफली के पैकेट खरीद लिए. अगर इंडियन करेंसी की बात करें तो मूंगफली की कीमत करीब 15 हजार रुपये थी. लेकिन सवाल ये है कि महिला ने ऐसा क्यों किया?
मूंगफली से है महिला को एलर्जी
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को मूंगफली से एलर्जी था. लेकिन प्रोटोकॉल के अनुसार, वो फ्लाइट में इसे बेचने से मना भी नहीं कर सकती थी. जब महिला के पास कोई चारा नहीं बचा तो उसने सारे के सारे मूंगफली खुद खरीद लीं. महिला ने एलर्जी के बारे में केबिन क्रू को बताई. इसके बाद उसने सारे मूंगफली के पैकेट खरीदने पड़े.
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर का तो कराची का टिकट कट गया! अब बच्चों और सचिन का क्या होगा?
महिला के मुताबिक, वह जब भी फ्लाइट से सफर करती हैं तो पहले ही क्रू को इसकी जानकारी दे देतीं हैं और घोषणा करवा देती हैं लेकिन इस बार क्रू मेंबर्स ने ऐसी घोषणा करने से इनकार कर दिया क्योंकि ये उनकी पॉलिसी के विरुद्ध था. इसलिए बाद मजबूरन लेह को 185 डॉलर खर्च करके सारी की सारी मूंगफली खरीदनी पड़ी.
-भारत एक्सप्रेस
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…
Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…